Breaking News

समय पर गन्ना भुगतान करने वाली देवबंद की त्रिवेणी चीनी मिल गन्ना आपूर्ति को तरसी, 65 फीसद क्षमता पर ही चल रही है मिल

रिपोर्ट:- गौरव सिंघल, विशेष संवाददाता,दैनिक संवाद सहारनपुर मंडल, उप्र:।।
देवबंद (दैनिक संवाद न्यूज)। उत्तर प्रदेश के प्रमुख चीनी निर्माता त्रिवेणी समूह की देवबंद चीनी मिल ईकाई के सामने गन्ना आपूर्ति का संकट बना हुआ है। जिससे चीनी के उत्पादन में भी गिरावट आएगी। महत्वपूर्ण है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश की त्रिवेणी चीनी मिल गन्ना मूल्य भुगतान में पिछले कई सालों से बहुत ही ख्याति अर्जित कर रही है।
देवबंद चीनी मिल की पेराई क्षमता 120 से 130 क्विंटल प्रतिदिन है लेकिन मांग के अनुसार गन्ना आपूर्ति नहीं होने से पिछले एक पखवाड़े से भी ज्यादा से यह चीनी मिल 80 से 85 क्विंटल गन्ने की प्रतिदिन पेराई कर पा रही है। चीनी मिल से क्षेत्रीय किसान संतुष्ट हैं और उनके गन्ना मूल्य का समय से भुगतान होने से उनकी स्थिति हर लिहाज से बेहतर हुई है। लेकिन अनेकानेक कारणों से गन्ना इस मिल को नहीं मिल पा रहा है जिससे प्रबंधतंत्र की पेशानी पर भी बल दिखाई दे रहे हैं और सारी वित्तीय स्थिति गड़बड़ाने की नौबत आ सकती है।
प्रशासन को इस चीनी मिल को गन्ने की आपूर्ति कराने के लिए अपनी ओर से हरसंभव प्रयास करने चाहिए। जिससे किसानों का हित सध सके।