Breaking News

शादी के 3 महीने बाद मां बनीं बालीवुड की ये खूबसूरत अभिनेत्री, दिया बेटे को जन्म

बॉलीवुड अभिनेत्री दीया मिर्जा ने बेटे को जन्म दिया है। बेटे का नाम Avyaan Azaad Rekhi रखा गया है। एक्ट्रेस ने बताया कि उनके बेटे का जन्म 14 मई को prematurely (समय से पहले) ही हो गया था और उसकी देखरेख ICU में हो रही थी। करीब दो महीने बाद आज फैंस के साथ ये खुशखबरी दीया मिर्जा ने शेयर की है। इसी साल 15 फरवरी को उन्होंने बिजनेसमैन और इन्वेस्टर वैभव रेखी (Vaibhav Rekhi) से शादी की है। शादी के डेढ़ महीने बाद उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी अपने फैंस को दी थी। दीया मिर्जा (Dia Mirza) ने आज फैंस के साथ ये गुड न्यूज शेयर की है।

अपने इंस्टाग्राम पर बेटे की एक झलक दिखाते हुए उन्होंने बताया कि 14 मई को उनके बेटे का जन्म हुआ था। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटे की एक झलक दिखाते हुए कहा कि 14 मई को उनके बेटा का जन्म हुआ था। साथ ही अभिनेत्री ने विदेशी लेखिका एलिजाबेथ स्टोन की कुछ लाइनें भी साझा की है। उन्होंने लिखा, ‘आपका एक बच्चा होने के लिए आपको हमेशा ये फैसला लेना पड़ता है कि आपका दिल आपके शरीर के आस-पास हमेशा रहे।’

Dia Mirza gives Premature birth to baby boy Avyaan Azaad Rekhi on 14 may 3  months after wedding | Dia Mirza ने शादी के 3 महीने बाद ही दिया बेटे को  जन्म,

उन्होंने आगे लिखा, ‘ये शब्द इस समय वैभव और मेरी भावनाओं का पूरी तरह से उदाहरण हैं। हमारे दिल की धड़कन, हमारे बेटे अव्यान आजाद रेखी का जन्म 14 मई को हुआ था। जल्दी पहुंचने के बाद, नवजात आईसीयू में नर्सों और डॉक्टरों द्वारा हमारे छोटे से चमत्कार की देखभाल की गई है।’

मां बनीं दिया मिर्जा, एक्ट्रेस ने दिया बेटे को जन्म - Bollywood News AajTak