Breaking News

शर्मनाक: दरिंदों ने महिला के साथ किया रेप, फिर वीडियो बनाकर कर दिया वायरल

भले ही कानून दुरूस्त होने के दावे किए जाते रहे हों। भले ही महिला सुरक्षा को लेकर सरकारें अपनी तरफ सैकड़ों कदम उठाने का दावा करती हो, मगर जमीनी हकीकत तो इतनी खौफनाक है कि आपकी रूह कांप जाएंगी। आपको सरकार के इन दावों पर शक होने लगेगा। शक होने लगेगा उन हुक्मुरानों पर, जो महिला सुरक्षा को अपना नैतिक कर्तव्य बताते हैं..अभी ताजा मामला बिहार की राजधानी पटना से सामने आया है, जहां चार दरिंदों ने महिला के साथ मिलकर रेप किया। इसके बाद उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। फिलहाल अब यह पूरा मामला पुलिस के संज्ञान में पहुंच चुका है। पुलिस अभी इसकी जांच में जुटी है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

पीड़िता के बयान के मुताबिक, इस वारदात में चार लोग शामिल थे। इसके बाद आरोपियों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। यह  घटना गौरीचक थाना इलाके के लका कच्छुआरा टोला की है। बताया जा रहा है कि महिला बाजार से अपने गांव जा रही थी, तभी चार दरिंदे महिला को पकड़कर सुनसान स्थान पर ले गए, जहां पर उसके साथ रेप किया। यह घटना दो हफ्ते पुरानी बताई जा रही है, जिसका खुलासा अब जाकर हुआ है। हालांकि अभी तो पुलिस की तरफ से कोई अधिकृत बयान जारी नहीं किया गया है, मगर पुलिस ने इतना जरूर कह दिया है कि वीडियो में जो चार लोग शामिल है, उन्हें चिन्हित कर लिया गया है। इस पूरे मामले की जांच की जा रही है।

कांगड़ा में भी हुई हैवानित

बता दें कि इससे पहले भी हिमचाल प्रदेश के कांगडा में भी 32 वर्षीय विवाहित महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया था। महिला के साथ 7 लोगों ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। इन लोगों ने महिला को लिफ्ट देने के बहाने गाड़ी मे बैठाया था। इसके बाद इस वारदात क अंजाम दिया गया। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।