Breaking News

शपथ ग्रहण समारोह पर आरजेडी का जबर्दस्त विरोध, बदलाव का जनादेश NDA के विरुद्ध

नीतीश कुमार बिहार के 7वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने जा रहे हैं। कार्यक्रम के लिए गृहमंत्री अमित शाह समेत एनडीए के कई नेता बिहार पहुंच चुके हैं। अधिकारिक कार्यक्रम जल्द ही शुरू होने जा रहा है। शपथ ग्रहण समारोह से पूर्व आरजेडी के आरोप थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। बिहार चुनाव में धांधली का आरोप लगाकर एनडीए ने शपथ ग्रहण समारोह का बायकॉट किया है।

आरजेडी ने ट्वीट किया, राजद शपथ ग्रहण का बायकॉट करती है। बदलाव का जनादेश NDA के विरुद्ध है। जनादेश को ‘शासनादेश’ से बदल दिया गया। बिहार के बेरोजगारों, किसानों, संविदाकर्मियों, नियोजित शिक्षकों से पूछे कि उनपर क्या गुजर रही है। NDA के फर्ज़ीवाड़े से जनता आक्रोशित है। हम जनप्रतिनिधि है और जनता के साथ खड़े हैं।

आरजेडी ने शपथ ग्रहण से पहले एक के बाद एक ट्वीट किए। एक अन्य ट्वीट में आरजेडी ने कहा, बिहार में दो मजबूरों की मजबूर सरकार बन रही है! एक शक्तिविहीन, शिथिल और भ्रष्ट प्रमाणित हो चुके मजबूर CM! दूसरा चेहराविहीन और तन्त्र प्रपन्च को मजबूर वरिष्ठ घटक दल!

इनकी मजबूरी हैं-

राजद का जनाधार!

और

@yadavtejashwi

को अपना सर्वाधिक प्रिय नेता स्वीकार कर चुका बिहार!