Breaking News

लड़के के अरमानों पर फिरा पानी, घोड़ी चढ़ने से पहले दरवाजे पर पहुंची प्रेमिका, जमकर बजाया ‘बैंड’

गोरखपुर में एक लडकी अपने प्रेमी के घर बारात लेकर पहुंच गयी और उस पर धोखा देने का आरोप लगाने लगी। लडकी का कहना है कि उन दोनों का पिछले एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था लेकिन जब लड़के की नौकरी सेना में लग तो वह अपने वादे से मुकर गया और उसने उससे शादी करने से मना कर दिया। लड़की ने बताया की दो दिन बाद लड़के की शादी होने वाली है। जैसे ही उसे इसकी भनक लगी वह अपने परिजनों के साथ बारात लेकर लड़के के घर पहुंच गयी।

मामला गोरखपुर के चौरीचौरा के सरदारनगर इलाके के रामपुर गांव का है। यहां के एक लडके को झंगहा थानाक्षेत्र के कटहरिया गांव निवासी एक लड़की प्रेम हो गया। कुछ समय तक प्रेम प्रसंग चलने के बाद जब लड़के की नौकरी सेना में लग गयी तो उसने लड़की से शादी करने से इनकार दिया। बता दें कि लड़की ने करीब एक साल पहले लड़के के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपलगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। यह मामला अभी कोर्ट में विचाराधीन है। लड़की का कहना है कि जैसे ही उसे पता चला की उसका प्रेमी दो दिन बाद कहीं और शादी कर रहा है। वह अपनी मां, पिता और अन्य परिजनों को साथ लेकर बाजे के साथ बारात लेकर खुद ही बुधवार को लड़के के घर पहुंच गई।

पहले से ही कोर्ट में है मामला 

लड़की, लड़के के घर के बाहर बैंड बजवाने लगी। यह सब देख लड़के के घर में अफरा-तफरी मच गयी। इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़की को लॉकडाउन का हवाला देकर मनाने की कोशिश की जिस पर लडकी ने कहा पहले लड़के को सामने बुलाया जाये फिर आगे कार्रवाई की जाए नहीं तो वह ख़ुदकुशी कर ले लेगी। बड़ी मुश्किल से पुलिस दोनों को समझा बुझा कर थाने ले आई और सुलह कराने का प्रयास करने लगी। इधर लड़की ने लड़के पर आरोप लगाया है कि उसने दो अन्य लड़कियों से भी मंदिर में शादी कर उनकी जिंदगी खराब की है वहीं एसएचओ संतोष कुमार अवस्थी का कहना है इस मामले में पहले से ही केस दर्ज है। मामला अदालत में है। लड़की और लड़के के पक्ष को समझा बुझाकर कोई रास्‍ता निकालने की कोशिश की जा रही है।