Breaking News

लखीमपुर कांड पर राहुल गांधी ने निकाली भड़ास, हमें मार दीजिए, गाड़ दीजिए, कोई फर्क नहीं पड़ता

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को लखीमपुर खीरी कांड को लेकर उत्तर प्रदेश की योगी और केन्द्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। दिल्ली में मीडिया को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि हमें मार दीजिए, गाड़ दीजिए कोई फर्क नहीं पड़ता, ये सब देखना हमारी सालों पुरानी ट्रेनिंग है। उन्होंने प्रियंका गांधी के सवाल पर और तल्खी से जवाब दिया। उन्होंने उत्तर प्रदेश पुलिस जनता के साथ बुरा बर्ताव कर रही हैं प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकार ने सवाल किया कि प्रियंका गांधी ने पुलिस द्वारा बुरे बर्ताव की बात कही है। इस पर राहुल गांधी ने कहा कि मेरे परिवार का कोई भी हो, मैं या प्रियंका या कोई भी हमें मार दीजिए, गाड़ दीजिए, काट दीजिए, हमारे साथ बुरा बर्ताव कीजिए, उससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। हमारी ट्रेनिंग ही ऐसी है। सालों पुरानी ट्रेनिंग है, यह ट्रेनिंग हमारे परिवार ने दी है। मुद्दा किसानों का है, उसकी बात करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि किसानों को कार से रौंदा जा रहा है इसे देश देख रहा है। इससे पहले राहुल ने प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी पर सवाल किया गया था। राहुल गांधी ने कहा कि हां प्रियंका गांधी को बंद किया गया है, लेकिन बड़ा मुद्दा किसानों का है। किसानों के लिए हम हमेशा आवाज उठाते रहेंगे।

 

आज लखीमपुर जाएंगे राहुल गांधी

प्रदेश सरकार के रोक के बावजूद राहुल गांधी लखीमपुर जाने का ऐलान कर चुके हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें इजाजत नहीं मिली है लेकिन वह लखीमपुर जाएंगे। राहुल गांधी ने कहा कि लखीमपुर खीरी में धारा 144 लागू है। यह केवल 5 लोगों को रोकती है, हम 3 लोग जा रहे है। हमने उनको चिट्ठी लिख दिया है। विपक्ष का काम दबाव बनाने का है ताकि कार्रवाई हो। उन्हांेने कहा कि आरोपियों पर अभी तक कार्रवाई नहीं हुई है। पुलिस एक भी आरोपी को नहीं पकड़ा है।

 

राहुल गांधी ने पीएम मोदी को घेरा

प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लखनऊ में थे मगर लखीमपुर खीरी नहीं जा पाए। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि मृतक किसानों का ठीक से पोस्टमार्टम नहीं किया जा रहा। उन्होंने कहा कि पोस्टमाॅर्टम पर भी सवाल उठाये जाने लगे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि बुधवार को दो सीएम भूपेश बघेल और चरणजीत चन्नी के साथ लखीमपुर जाने की कोशिश करेंगे।