Breaking News

रोज सुबह भिगोकर खाना चाहिए 8 चीज, बढ़ती है इम्यूनिटी और इन खतरनाक बीमारियों से मिलता है छुटकारा

  स्वस्थ और फिट रहने के लिए सही खान-पान का होना बेहद जरूरी है। सुबह उठकर कुछ खास चीजों का सेवन करना हमारे शरीर के काफी फायदेमंद माना जाता है। कुछ खाद्य पदार्थ ऐसे हैं जो रातभर भिगोकर रखने के बाद इसका सुबह खाए जाएं तो शरीर को बहुत फायदे होते हैं। इन फूड्स को रातभर पानी में भिगोकर रख कर खाने से शरीर की इम्यूनिटी बढ़ती है और कई बीमारियां भी दूर होती हैं।

रोज सुबह भिगोकर खाना चाहिए 8 चीज, बढ़ती है इम्यूनिटी और इन खतरनाक बीमारियों से मिलता है छुटकारा

मेथी

रात के समय मेथी को पानी में भिगो कर रख दें। फिर सुबह उठकर मेथी का पानी पी लें।  ऐसा करने से आपको जोड़ों के दर्द से राहत मिलेगी। आजकल ये एक आम समस्या है। मेथी का दाना भी पेट के लिए फायदेमंद होता है। यह कब्ज से राहत दिलाने में मदद करता है और आंतों को साफ रखने के साथ-साथ पाचन को भी ठीक रखता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए भी मेथी फायदेमंद है। साथ ही मेथी का सेवन करने से महिलाओं में पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द में राहत मिलती है।

किशमिश

आयरन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर किशमिश हमारे सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। जब आप रात में किशमिश को भिगोकर सुबह खाते हैं तो यह आपकी त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाती है। इसका सेवन करने से इम्यून सिस्टम भी मजबूत रहता है। इसके अलावा यह कब्ज की समस्या को दूर करके पेट को साफ और स्वस्थ रखती है।

अलसी के बीज

एक चम्मच अलसी आपके स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी होती है। आप अलसी के बीजों को रात के समय पानी में भिगो कर रख दें और फिर अगली सुबह इसका सेवन करें। ये बीज फाइबर, आयरन और प्रोटीन से भरपूर होते हैं जो वजन घटाने के लिए मददगार साबित हो सकते हैं। इन बीजों का रोजाना सेवन करने से कैंसर और मधुमेह जैसी बीमारियों से बचा जा सकता है।

बादाम

बादाम को रातभर भिगोकर रखने के बाद इसका पोषण काफी बढ़ जाता है। बादाम मैग्नीशियम से भरपूर होते हैं जिसके सेवन करने से हाई ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल की समस्या से राहत मिलती है। भीगे हुए बादाम वजन घटाने में मददगार होते हैं। बादाम खाने से दिमाग भी बढ़ता है और शरीर को एनर्जी भी मिलती है।