Breaking News

राशिफल 18 जुलाई 2020: जानिए क्या कहता है आज आपका भाग्य

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |
मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | आज आपका कोई काम अधूरा रह सकता है, जिस वजह से आप चिंतित हो सकते है | हालाँकि आज परिवार से मिला कोई शुभ समाचार आपका दिन बना देगा | इस राशि के जो जातक प्रेम जीवन में है, उन्हें आज रिश्ते में चुनौती का सामना करना पड़ सकता है |
वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आज आप कोई नया काम शुरू करने के बारे में विचार कर सकते है | आज कुछ खर्चे होने वाले है, हालाँकि वे आवश्यक भी साबित होंगे | आज किसी मित्र से मुलाकात करेंगे, पुराने किस्से याद करेंगे | आपका दाम्पत्य जीवन प्रेम से परिपूर्ण रहेगा |
मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन उतार चढाव से भरा रहेगा | आज आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है, आप सतर्क रहे | आज आपको किसी काम से लम्बी यात्रा करनी पड़ सकती है, ये आपके लिए फायदेमंद साबित होगी | दाम्पत्य जीवन में चल रहे तनाव से आपको मुक्ति मिलने वाली है |
कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | ऑफिस में आज बॉस आपके काम की तारीफ कर सकते है | आज किसी बिज़नेस का आईडिया आप अपने मित्र से शेयर कर सकते है | आज किसी करीबी से दिल की बात कर आप भावुक हो सकते है | आपके दाम्पत्य जीवन
में प्रेम रहेगा |
सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | इस राशि के नौकरीपेशा जातक कामकाज में सामान्य से अधिक व्यस्त रहेंगे | इस राशि के व्यापारियों को आज बड़ा लाभ होने वाला है | जो जातक प्रेम में है, वे प्रेम जीवन का भरपूर आनंद उठाएंगे | आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी |
कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका मन परिवार के साथ समय बिताने को करेगा, आप उनके साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे | ऑफिस में आज कोई काम अचानक से किसी अड़चन के चलते रूक सकता है | दाम्पत्य जीवन में थोड़ी अनबन होने की सम्भावना हैं, लेकिन स्थिति काबू में रहेगी |
तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | आप आमदनी में वृद्धि करने के तरीको को लेकर विचार करेंगे | आज आपका कोई सरकारी काम पूरा होने वाला है, आप चैन की सांस लेंगे | आज के दिन आप उधार लेनदेन ना करे, बाद में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है |
वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन खुशहाल रहेगा | आज संतान आपसे किसी चीज की मांग कर सकती है | इस राशि के नौकरीपेशा जातको की आमदनी में वृद्धि होने वाली है | इस राशि के व्यापारियों को आज मनमुताबिक लाभ प्राप्त हो सकता है | दाम्पत्य जीवन में हल्का मनमुटाव रहेगा |
धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | हालाँकि कुछ खर्चे सामने आ सकते है, लेकिन आमदनी में वृद्धि होने से संतुलन बना रहेगा | घर में किसी जरुरी मसले पर बात हो सकती है | आज वाहन चलाते समय आपको सावधान रहना चाहिए, चोट लगने की सम्भावना है | दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा |
मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आज अपने को लेकर आप अधिक ही व्यस्त रहेंगे, किसी निजी काम को भूल सकते है | आज आपके किसी निर्णय में परिवार का पूरा साथ मिलेगा | आज जीवनसाथी से आप मन की कोई व्यथा शेयर करेंगे, आप इससे बोझ में कमी महसूस करेंगे |
कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | नौकरीपेशा जातको को पदोन्नति मिलने की आशंका है | आज संतान के साथ आप पार्क में घूमने जा सकते है | हालाँकि आज के दिन आप गुस्से पर काबू रखे, अन्यथा आपका कोई काम बिगड़ सकता है | दाम्पत्य जीवन में चल रहे तनाव को दूर करने की जरूरत है |
मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका ध्यान जीवनशैली में बदलाव लाने पर रहेगा | आप कुछ निर्णय ले सकते है, जो आपके भविष्य के लिए शुभ साबित होने वाले है | ऑफिस में सहकर्मी की मदद करेंगे, आपकी छवि में सुधार आएगा | इस राशि के विवाहित जातको को संतान प्राप्ति होने वाली है |