Breaking News

राशिफल 11 अगस्त 2020: जानिए क्या कहता है आज आपका भाग्य

मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | अपने कुछ कामो को पूरा करने के लिए आप मित्र की मदद ले सकते है | आज पिताजी के साथ आपके रिश्तो में सुधार आने वाला है | आज आपको थोड़ा आर्थिक लाभ होने की सम्भावना है | विवाहित जातको के लिए दिन हल्के तनाव के साथ आगे बढ़ेगा |
वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज कामकाज को लेकर दिन सफलता भरा रहेगा | लेकिन स्वास्थ्य को लेकर दिन कमजोर प्रतीत हो रहा है | ऑफिस में आज सहकर्मी आपकी मदद करेंगे | आज जीवनसाथी का मूड खराब रह सकता है | इसे ध्यान में रखकर ही कोई संवेदनशील बात करे | स्थिति को बेहतर बनाने का प्रयास करे |
मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन मिलेजुले प्रभाव का रहने वाला है | प्रेम जीवन में आज प्रिय के साथ अच्छा समय बिताकर सुकून महसूस करेंगे | कार्यक्षेत्र में आपकी नयी योजनाए रंग लाने वाली है | आज आमदनी में कमी आने से आप थोड़े परेशान हो सकते है | दाम्पत्य जीवन में उठा-पटक हो सकती है |
कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन शुभ है | आपके काम से बॉस प्रसन्न दिखाई देंगे | आज आपको किसी काम में आर्थिक मदद की जरूरत पड़ने वाली है | आप मित्र से मदद प्राप्त करेंगे | विवाहित जातको को जीवनसाथी से कोई शुभ समाचार मिलने वाला है | आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा |
सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज कुछ मामलों में आपको भाग्य का साथ मिलेगा | आज आपके कार्यभार में वृद्धि होने के आसार बन रहे है | आज किसी दोस्त के जन्मदिन की पार्टी में शामिल हो सकते है | हालाँकि सुरक्षा का भी ख्याल रखे | जो जातक प्रेम जीवन में है, उन्हें परिवार में बात करने की जरूरत है |
कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन थोड़ा कमजोर है | किसी बात को लेकर मानसिक तनाव आपका स्वास्थ्य बिगाड़ सकता है | परिवार के माहौल की अशांति आपको परेशान कर सकती है | नौकरीपेशा जातको के लिए दिन अच्छा बीतेगा | जीवनसाथी के साथ तालमेल से रिश्ता आगे बढ़ेगा |
तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन शुभ है | संतान की तरफ से आपको शुभ समाचार मिलने वाला है, आप गर्व महसूस करेंगे | श्वास की समस्या से पीड़ित इस राशि के जातको को आज राहत मिलने वाली है | कार्यस्थल पर आप अपनी छवि को मजबूत बनाने में कामयाब होंगे |
वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | कामकाज को लेकर दिन थोड़ा कमजोर रह सकता है, लेकिन आप संतुष्ट रहेंगे | विदेश से आज कोई लाभ मिलने वाला है | दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी किसी बात को लेकर नाराज हो सकता है | परिवार का माहौल अच्छा रहेगा |
धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आप किसी बात को लेकर खुश रहेंगे | आप अपनी ऊर्जा आज धार्मिक कामो में भी लगा सकते है | नौकरी की तलाश कर रहे जातको की तलाश जल्द ही पूरी होने वाली है | प्रेम जीवन को खूबसूरत बनाने के लिए आपकी रचनात्मकता प्रिय के मन को भाएगी |
मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | आप परिवार और कामकाज में तालमेल बिठाने की कोशिश में रहेंगे | शाम के समय मन में किसी बात को लेकर ग्लानि उठ सकती है | आर्थिक स्थिति को लेकर दिन शुभ फल प्रदान करेगा | दाम्पत्य जीवन में प्रेम बना रहेगा |
कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका मन शांत रहेगा | लोगो को आपका व्यवहार पसंद आएगा | घर के किसी काम की वजह से आर्थिक बोझ बढ़ सकता है, इसे लेकर आप थोड़े विचारमग्न हो सकते है | आज किसी अनजान की मदद करके आप प्रसन्न होंगे | स्वास्थ्य एकदम ठीक रहेगा |
मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन काफी व्यस्त रहने वाला है | काम की व्यस्तता के चलते आज घर से दूर रहेंगे | किसी को उधार दिया धन आज  मिलने के आसार बन रहे है | नौकरीपेशा जातको के ट्रांसफर के योग बन रहे है | जीवनसाथी के साथ समय बिताकर शांति का अनुभव करेंगे |