Breaking News

योगी कैबिनेट में इन माननीयों को मिलेगी जगह, शपथ ग्रहण के साथ होगी घोषणा

लखनऊ। उत्तर प्रदश विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी की बड़ी जीत के बाद नये कैबिनेट गठन की तैयारी तेज हो गयी है। योगी आदित्यनाथ के इस मंत्रिमंडल कई नये चेहरे के साथ पुराने चेहरों की भरमार रहेगी। बताया जा रहा है कि दिल्ली में मंत्रिमंडल की सूची फाइनल हो चुकी है। औपचारिक घोषणा शपथ ग्रहण के समय ही होगा। बताया जा रहा है कि तीन उपमुख्यमंत्री बनाने पर सहमति बन रही है। जातीय समीकरण साधने की कवायद के साथ ही 2024 को लक्ष्य बनाकर मंत्रिमंडल गठन होगा। मंत्रिमंडल में 62 मंत्री शपथ लेंगे जिसमें 28 कैबिनेट मंत्री, 11 राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और 23 राज्यमंत्री होंगे। बताया जा रहा है कि केशव मौर्या और दिनेश शर्मा को संगठन में भेजने की तैयारी है।

बेबी रानी मौर्या और ए के शर्मा को उपमुख्यमंत्री बनाने पर सहमति बन चुकी है। तीसरे उपमुख्यमंत्री के रूप में असीम अरुण को कमान मिल सकती है। सुरेश खन्ना को फिर से मंत्रिमंडल में अहम जिम्मेदारी मिलेगी। सतीश माहाना भी मंत्री बनेंगे। ब्रजेश पाठक, दयाशंकर सिंह, जितिन प्रसाद, स्वतंत्र देव सिंह, सिद्धार्थनाथ सिंह, नंदी गुप्ता, सूर्य प्रताप शाही मंत्री बनेंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह, राजेश्वर सिंह, रामपाल वर्मा, अदिति सिंह, अपर्णा बिष्ट यादव भी मंत्रिमंडल में शामिल होंगे। श्रीकांत शर्मा, आशुतोष टंडन, मोहसिन रजा, अनिल राजभर ,संदीप भी सिंह मंत्री बनेंगे। बताया जा रहा है कि डॉक्टर महेंद्र सिंह को संगठन में वापस भेजने की तैयारी है। गठबंधन की सहयोगी अपना दल को दो, निषाद पार्टी को एक मंत्री पद देने पर बनी सहमति है।