Breaking News

ये फेमस बॉलीवुड स्टार्स असल ज़िंदगी में हैं शाकाहारी, नम्बर 5 का नाम जानकर नही होगा यकीन!

दोस्तों बाॅलीवुड अपने आप को फिट और खूबसूरत बनाये रखने के लिए ना जाने क्या क्या जतन करते है। ये सितारे अपने खानपान का अच्छे से ध्यान रखते है,  ऐसे में कई बाॅलीवुड एक्टर्स अब नाॅन- वेज खाना छोड़कर वेजिटेरियन बनने का समर्थन करने लगे हैं। इनमें से कुछ स्टार्स हैं। वहीं कुछ बाॅलीवुड स्टार्स ने अपनी सेहत और अध्यात्म में रुचि के चलते शाकाहारी भोजन अपना लिया है। इस लिए आज आपको बता रहे हैं बाॅलीवुड उन सितारों के बारे में जो पूरी तरह शाकाहारी जीवन जी रहे है।

अमिताभ बच्चन

ये फेमस बॉलीवुड स्टार्स असल ज़िंदगी में हैं शाकाहारी, नम्बर 5 का नाम जानकर नही होगा यकीन! 1

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का नाम भी शाकाहारी सिलेब्रिटी की लिस्ट में टॉप पर आता है। बिग बी ‘पेटा’ संस्था की ओर से 3 बार देश के सबसे हॉट वेजि‍टेरियन सिलेब्रिटी का खिताब जीत चुके हैं।

विद्या बालन

ये फेमस बॉलीवुड स्टार्स असल ज़िंदगी में हैं शाकाहारी, नम्बर 5 का नाम जानकर नही होगा यकीन! 2

बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस विद्या बालन के मोटापे को देखकर यह बिलकुल नहीं लगता कि वह वेजिटेरियन हैं, लेकिन यह सच है विद्या सिर्फ शाकाहारी खाना ही खाना पसंद करती हैं, जिसके चलते वह भी ‘पेटा’ की हॉट वेजि‍टेरियन हस्तियों की लिस्ट में शामिल हैं।

शाहिद कपूर

ये फेमस बॉलीवुड स्टार्स असल ज़िंदगी में हैं शाकाहारी, नम्बर 5 का नाम जानकर नही होगा यकीन! 3

बॉलीवुड के कबीर सिंह यानि शाहिद कपूर पूरी तरह से वेजिटेरियन हैं। इस बारे में शाहिद कपूर का कहना है कि वो शाकाहारी बनकर बहुत खुश हैं और उनका मानना है कि ज़िंदगी जीने का यही सबसे अच्छा तरीका है। आपको बता दें कि ‘पेटा’, जो कि एक पशु- अधिकार संगठन है, ने शाहिद कपूर को ‘हॉटेस्ट वेजिटेरियन’ के खिताब से भी नवाज़ा है।

कंगना रनौत

ये फेमस बॉलीवुड स्टार्स असल ज़िंदगी में हैं शाकाहारी, नम्बर 5 का नाम जानकर नही होगा यकीन! 4

यूं तो कंगना रनौत भी वेजिटेरियन हैं लेकिन पहले वे एक हार्डकोर नॉन- वेजिटेरियन थीं। मगर कुछ था, जो उन्हें नॉन- वेज खाने से बार- बार रोक रहा था। कंगना के मुताबिक, “आध्यात्मिक रूप से मांसाहारी होना मुझे रोक रहा था। मेरे लिए नॉन- वेज छोड़ना बहुत मुश्किल था। मैं ये नहीं कहूंगी कि मुझे नॉन- वेज खाने का मन नहीं होता लेकिन अपनी इच्छाशक्ति के ज़रिए आप इसे छोड़ सकते हैं।”

आमिर खान

ये फेमस बॉलीवुड स्टार्स असल ज़िंदगी में हैं शाकाहारी, नम्बर 5 का नाम जानकर नही होगा यकीन! 5

बॉलीवुड के पोपुलर अभिनेता आमिर खान एक समय मछली, चिकन, मीट, मटन और अंडे खाना बेहद पसंद था।  लेकिन अब आमिर खान पूरी तरह से शाकाहारी हैं और वीगन फूड खाना ही पसंद करते हैं। आमिर खान न सिर्फ हरी सब्जिया खाते हैं बल्कि उन्होंने दूध और सारे डेयरी प्रोडक्ट्स भी खाने छोड़ दिए हैं।

जैकलीन फर्नांडिस

ये फेमस बॉलीवुड स्टार्स असल ज़िंदगी में हैं शाकाहारी, नम्बर 5 का नाम जानकर नही होगा यकीन! 6

जैकलीन फर्नांडिस एक वीगन हैं क्योंकि वो जानवरों पर होने वाले अत्याचार के पूरी तरह से खिलाफ हैं। जैकलीन को साफ- सुथरा और सेहतमंद शाकाहारी खाना पसंद है। वे ऑर्गेनिक फूड की दीवानी हैं। इसके अलावा जैकलीन फर्नांडिस उन संस्थाओं के साथ भी जुड़ी रहती हैं, जो जानवरों की सुरक्षा और उनके हित में काम करती हैं।

आर माधवन

ये फेमस बॉलीवुड स्टार्स असल ज़िंदगी में हैं शाकाहारी, नम्बर 5 का नाम जानकर नही होगा यकीन! 7

बॉलीवुड फिल्म फिल्म ‘रहना है तेरे दिल में’ से फैमस हुए अभिनेता आर माधवन को देख कर लगता नही की वे शाकाहारी है। बता दे की फिल्म में शाकाहारी होने के बावजूद अपने प्यार के लिए चिकन खाकर उलटियां करने वाले आर माधवन रियल लाइफ में भी शाकाहारी हैं। माधवन शाकाहार के नियमों के काफी पाबंद हैं। एक इंटरव्यू के दौरान आर माधवन ने कहा था, “एक बार जब आप कसाई खाने के अंदर का दृश्य देख लेंगे तो खुद ही मांस- मछली खाना छोड़ देंगे। मुझे इस बात को स्वीकारने में कोई शर्म नहीं है कि मैं एक वेजिटेरियन हूं।”

करीना कपूर

ये फेमस बॉलीवुड स्टार्स असल ज़िंदगी में हैं शाकाहारी, नम्बर 5 का नाम जानकर नही होगा यकीन! 8

बॉलीवुड में कपूर खानदान को उनके खाने के प्रति प्यार के लिए जाना जाता है। उसी खानदान से होने के नाते करीना कपूर भी एक बड़ी फूडी हैं। एक इंटरव्यू के दौरान अपने शाकाहारी होने पर करीना कपूर ने कहा था, “मैंने नॉन- वेज खाना काफी साल पहले छोड़ दिया था। वेजिटेरियन होना नॉन- वेजिटेरियन होने से कहीं ज्यादा सेहतमंद है। मैं दाल, रोटी, सब्जी, चावल जैसा सादा और घर का बना हुआ खाना ज्यादा पसंद करती हूं।’’

अनुष्का शर्मा

ये फेमस बॉलीवुड स्टार्स असल ज़िंदगी में हैं शाकाहारी, नम्बर 5 का नाम जानकर नही होगा यकीन! 9

बॉलीवुड फिल्म जगत की जानी मानी अभिनेत्री और टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की वाइफ अनुष्का शर्मा भी नॉन- वेजिटेरियन से वेजिटेरियन हो चुकी हैं और वे अपने इस फैसले से बहुत खुश हैं। अनुष्का के मुताबिक, “मेरे लिए नॉन- वेज छोड़ना बहुत मुश्किल था, मगर वेजिटेरियन बनने का फैसला मेरा खुद का था। जानवरों के प्रति मेरा लगाव और आध्यात्मिक कारणों के चलते मैंने नॉन- वेज खाना छोड़ दिया।”

सोनम कपूर

ये फेमस बॉलीवुड स्टार्स असल ज़िंदगी में हैं शाकाहारी, नम्बर 5 का नाम जानकर नही होगा यकीन! 10

बॉलीवुड फिल्म जगत की सबसे स्टाइलिश अभिनेत्री सोनम कपूर ने भी कई साल पहले नॉन- वेज के साथ दूध और सारे डेयरी प्रोडक्ट्स खाने छोड़ दिए थे। सोनम कपूर के मुताबिक, वे अपनी वेजिटेरियन और हेल्दी डाइट से बेहद खुश हैं।