Breaking News

यूपी में महिला की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के साथ छेड़खानी का किया था विरोध

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले से एक ऐसी खबर आ रही है जिसके कारण जिले में सनसनी फ़ैल गई है। यहां एक किशोरी के साथ छेड़खानी का विरोध करने पर उसकी मां की निर्मम हत्या कर दी गई है। पुलिस ने इस केस में तीन आरोपियों को हिरासत में लेने का दावा भी किया है। इस घटना के बाद से गांव में तनाव के माहौल को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है।

ये मामला मऊआइमा थाना क्षेत्र के बुआपुर गांव का है। इस घटना को दो दिन पहले का बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार गांव की एक किशोरी दो दिन पहले बकरी चराने गई थी। जब वो बकरी चराने गई थी तभी गांव के कुछ युवकों ने किशोरी के साथ छेड़खानी की। जिसके बाद किशोरी की मां ने इसका विरोध किया तो दबंगों ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया। जिसके बाद उन दरिंदों ने महिला की लाठी-डंडों से जमकर पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल महिला को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया, मगर देर रात इलाज के दौरान ही उसने डीएम तोड़ दिया।

तीन आरोपी हिरासत में
ये मामला दो अलग-अलग समुदाय के बीच का बताया जा रहा है। जिसके कारण गांव में तनावपूर्ण स्थिति है। बिगड़ते हालात को देखते हुए गांव में कई थानों की पुलिस फ़ोर्स तैनात कर दी गई है। पुलिस ने दावा किया है कि उसने इस मामले में तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।