Breaking News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा नेता चमन लाल वाल्मीकि के निधन पर व्यक्त किया गहरा दुख

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा नेता श्री चमन लाल वाल्मीकि के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

रविवार को सायं मुख्यमंत्री ने कालीदास मार्ग स्थित स्व. चमनलाल वाल्मीकि के आवास पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके परिजनों से भेंट कर सांत्वना प्रदान की।