Breaking News

मुख्यमंत्री ने आश्रम में बच्चों के साथ केक काटकर मनाया अपना जन्मदिन

श्री श्रद्धानंद बाल वनिता आश्रम में मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत जी के जन्मदिन पर यज्ञ आयोजित किया गया। आश्रम के बच्चों ने मुख्यमंत्री जी को जन्मदिन की शुभकामनायें दीं।

मुख्यमंत्री ने अपने जन्म  दिवस बच्चों के साथ केक काटकर मनाया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को मिष्ठान एवं फल वितरण भी किया।