Breaking News

मंडप में बैठी दुल्हन ने सिंदूर लगवाने से किया मना, फिर मां ने किया ये काम, देखें वीडियो

इन दिनों सोशल मीडिया(Social media) पर शादी के मंडप का एक वीडियो काफी(viral video) तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें दुल्हन(Bride) अचानक से शादी की रस्मों को करने से मना कर देती है। जिसे देखकर वहां मौजूद लोगों के मन में तरह-तरह के सवाल उठने लग जाते हैं। कोई सोचता है कि दुल्हन को लड़का पसंद नहीं, किसी को लगता है जबरदस्ती शादी कराई जा रही तो वहीं कुछ लोग सोचते हैं कि लड़की किसी और से प्यार करती है। अब ये तो दुल्हन ही जानती है कि आखिर ऐसा करने के पीछे की वजह क्या है।

सिंदूर लगवाने से किया मना

दरहसल, सोशल मीडिया(Social media) पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दुल्हा(Groom) और दुल्हन(Bride) शादी के मंडप में बैठे दिखाई दे रहे है। और सभी लोग वहां मौजूद है। वहीं दूल्हा जैसे ही दुल्हन की मांग में सिंदूर भरने के लिए हाथ बढ़ाता है तो दुल्हन हाथ से झिड़क देती है। वह शादी करने से इनकार कर रही होती है। फिर दुल्हन की मां दुल्हन का हाथ पकड़ लेती है लेकिन दोबारा फिर दुल्हन ऐसा ही करती है। इसे देखकर ऐसा लगता है जैसे वो ये शादी ना करना चाह रही हो।

इंटरनेट पर वायरल हो रहा वीडियो

वहीं दुल्हन के चेहरे पर गुस्सा साफ झलक रहा होता है। हालांकि इस बात का पता नहीं चल सका कि आखिर दुल्हन किस वजह से नाराज है। वहीं इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे है। कुछ सेकंड के इस वीडियो को अब तक 1 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके है। वहीं तीन लाख से ज्यादा बार वीडियो को लाइक किया गया है, और लोग कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है।