Breaking News

मंडप पर जाने से पहले दुल्हन ने रखी ऐसी डिमांड, मेकअप आर्टिस्ट के उड़ गए होश!

शादी का दिन हर लड़की के लिए बहुत खास होता है। इस दिन को स्पेशल बनाने के लिए सिर्फ लड़कियां ही नहीं बल्कि लड़के के अलावा दोस्त व परिवार के लोग भी काफी कुछ प्लान करते हैं। जिससे शादी के सारे पलों को यादगार और खूबसूरत बनाया जा सके। भारतीय शादियों (Indian Wedding) की तो रौनक ही सबसे अलग होती है। शादी की रस्में कई दिन पहले शुरू हो जाती हैं और कई दिनों तक चलती रहती हैं। इस बीच कई ऐसे पल आते हैं जिसमें लोग इमोशनल भी होते हैं तो खूब नाचते-गाते भी हैं। अब सोशल मीडिया के जमाने में अधिकतर लोग शादी के कुछ खास और अलग पलों की तस्वीरें या वीडियो शेयर करते हैं। जो देखते ही देखते वायरल हो जाते हैं।

हाल ही में इंस्टाग्राम (Instagram) पर एक दुल्हन का क्यूट मजेदार वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दुल्हन ने जो किया है उसे देखकर हजारों लोग हैरान रह गए। वहीं मेकअप आर्टिस्ट भी दुल्हन की डिमांड सुनकर दंग रह गई। इंस्टागाम पर Witty Wedding नाम के अकाउंट पर शादियों के कई फनी और दिलचस्प वीडियो (Wedding Video) शेयर किए जाते हैं। हाल ही में इसी अकाउंट पर एक दुल्हन का वीडियो शेयर हुआ है। जिसे देखकर लोग दुल्हन की तारीफ करते नहीं थक रहे।

दुल्हन की डिमांड
शादी के मंडप पर पहुंचने से पहले दुल्हन ब्यूटी पार्लर (Beauty Parlor) में तैयार होने के लिए जाती है। मेकअप आर्टिस्ट दुल्हन का मेकअप करते हैं और दुल्हन भी तैयार हो जाती है। जैसे ही मेकअप आर्टिस्ट लिपस्टिक लगाने लगती है तभी दुल्हन उसे रोक देती है और अपनी इच्छा रखती है। दुल्हन कहती है कि उसे चॉकलेट खानी है। क्योंकि दुल्हन कनिका सिंह को चॉकलेट काफी पसंद है। मेकअप आर्टिस्ट दुल्हन की डिमांड सुनकर चॉकलेट देती है और साथ ही कहती हैं कि ऐसा पहली बार है जब किसी दुल्हन ने उनके सामने मेकअप के टाइम इस तरह की शर्त रखी हो।
दुल्हन का चॉकलेट खाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है और साफ देखा जा सकता है कि दुल्हन कितने मजे के साथ डेरी मिल्क सिल्क चॉकलेट खा रही है। वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं और कमेंट कर चुके हैं। आपको इस दुल्हन का यह अंदाज कैसा लगा कमेंट बॉक्स में बताना न भूलें।