Breaking News

भारत ने टोक्यो में धांसू प्रदर्शन से रचा इतिहास, पैरालंपिक में 20 पदकों के साथ तोड़ा पुराना रिकॉर्ड

पेरिस ओलंपिक(paris olympics) भारत के लिए उतना अच्छा नहीं रहा था, लेकिन पैरालंपिक खेलों (Paralympic Games)में भारतीय खिलाड़ियों (Indian players)ने दमदार प्रदर्शन (Strong performance)करते हुए इतिहास रचा(made history) है। भारत ने अपने ही रिकॉर्ड को चूर-चूर किया है, जो टोक्यो पैरालंपिक खेलों में बनाया था। भारत ने एक पैरालंपिक खेलों में सबसे ज्यादा मेडल जीतने का अपना नया रिकॉर्ड कायम किया है। भारतीय टीम और खिलाड़ियों ने पेरिस में जारी पैरालंपिक खेलों में कुल 20 पदक जीत लिए हैं और ये एक पैरालंपिक में भारत के लिए सबसे ज्यादा पदक हैं, क्योंकि टोक्यो में भारतीय खिलाड़ी और टीमें मिलकर कुल 19 पदक जीत पाए थे।

भारत ने पैरालंपिक गेम्स 2024 में 20 पदकों में से 3 गोल्ड मेडल, 7 सिल्वर मेडल और 10 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं। आधे मेडल भारत को पैरा एथलेटिक्स में मिले हैं, जबकि पैरा बैडमिंटन में भारतीय खिलाड़ी 5 मेडल जीतने में सफल रहे हैं, जबकि शूटिंग में चार और तीरंदाजी में एक पदक अब तक भारत ने जीता है। मंगलवार 3 सितंबर को भारत ने कुल पांच पदक अपने नाम किए। दीप्ति जीवनजी ने वुमेंस 400 मीटर टी20 कैटेगरी में कांस्य पदक जीतकर भारत के लिए दिन का पहला मेडल जीता। इसके बाद मेंस जेव्लिन थ्रो एफ46 फाइनल में भारत को दो पदक मिले, जिसमें अजीत सिंह ने 65.62 मीटर का थ्रो फेंककर सिल्वर मेडल जीता और सुंदर सिंह गुर्जर ने 64.96 मीटर थ्रो से कांस्य पदक अपने नाम किया।