Breaking News

ब्रिटेन जाकर पढ़ाई करने वाले भारतीयों के लिए खुशखबरी, 15 दिनों में मिलेगा UK Student Visa

अगर आप ब्रिटेन जाकर पढ़ाई करने का मूड बना रहे हैं, तो आपके लिए एक गुड न्यूज है। यूनाइटेड किंगडम सिर्फ 15 दिन में भारतीय छात्रों को वीजा देने की तैयारी कर रहा है। UK Student Visa को लेकर ब्रिटिश उच्चायुक्त ऐलेक्स इलिस ने एक संदेश जारी किया है। उन्होंने बताया है कि इंडियन स्टूडेंट्स को UK Visa Application प्रॉसेस किए जाने की प्रक्रिया पटरी पर लौट रही है। स्टूडेंट्स को सिर्फ 15 दिन में वीजा मिल सकता है, लेकिन उन्हें हमारी थोड़ी मदद करनी होगी।

भारत में ब्रिटेन के हाई कमिश्नर Alex Ellis एक संदेश में कह रहे हैं, ‘नमस्ते, वीजा पर अपडेट। आप जानते हैं कि Covid-19 और Russia Ukraine War के कारण पैदा हुईं परस्थितियों के बीच वीजा में देर हुई। इस बीच भारत से यूके ट्रैवल करने वालों के वीजा एप्लिकेशन काफी ज्यादा बढ़ गए, लेकिन अब हम फिर से ट्रैक पर वापस लौट रहे हैं।

ऐलेक्स ने अपने ट्वीट में बताया है कि यूके में पढ़ाई करने के लिए भारतीय छात्रों द्वारा दिए जाने वाले स्टूडेंट वीजा एप्लिकेशन पिछले साल की तुलना में 89 फीसदी बढ़ गए हैं। उन्होंने बताया कि ‘स्किल्ड वर्कर वीजा भी जल्द से जल्द प्रॉसेस किए जा रहे हैं। इसके अलावा हम UK Visitor Visa का प्रॉसेसिंग टाइम घटाने पर भी काम कर रहे हैं।

इस जानकारी के साथ ऐलेक्स ने स्टूडेंट्स से भी एक मदद मांगी है। उन्होंने कहा कि ‘हम 15 दिन में आपको वीजा दे पाएंगे। इसके लिए आपसे भी एक सहयोग की जरूरत है। आप 3 महीने पहले अपना वीजा एप्लिकेशन सबमिट कर दें और हर जरूरी जानकारी दे दें। सिर्फ वो जानकारी नहीं जो आप देना चाहते हैं।