Breaking News

बिहार चुनाव परिणाम :जानिए अब तक कौन-कौन जीत चुका चुनाव, देखें पूरी लिस्ट

बिहार में वोटाें की गिनती जारी है। सुबह 8 बजे शुरू हुई मतों की गिनती लगातार जारी है। मतगणना के ताजा रुझान राज्य में फिर से नीतीश सरकार की वापसी तय लग रही है लेकिन यह फिलहाल रुझान हैं जो कभी भी बदल सकते हैं। बता दें कि मतगणना शुरू हुई थी तो महागठबंधन ने बड़ी बढ़त बनाई थी लेकिन कुछ घंटों बाद ही स्थिति बदल गई। भाजपा लगातार आगे चली है।

जानिए अब तक कौन-कौन जीता चुनाव :

– जीतन राम मांझी करीब 15 हजार से अधिक मतों से जीते, उदय नारायण चौधरी हारे

– दरभंगा ग्रामीण क्षेत्र से राजद के ललित कुमार यादव ने जदयू के फराज फातमी को 2141 वोट के अंतर से हराया। ललित यादव 2015 के चुनाव में भी राजद से ही जीते थे। उस वक्त उनका जीत का अंतर 34,491 वोट था।

– कुशेश्वरस्थान में जदयू के शशिभूषण हजारी 7222 वोटों के अंतर से जीते

– सकरा में जदयू के अशोक कुमार चौधरी ने 1537 वोटों से जीत दर्ज की।

– बांका के पांचों सीट पर एनडीए आगे बेलहर से जदयू के मनोज यादव लगभग जीत चुके हैं।

– परसा से लालू के समधी चंद्रिका राय जेडीयू और सोनपुर से प्रभुनाथ के समधी विनय सिंह।

– पूर्णिया के धमदाहा विधानसभा सीट से जदयू प्रत्याशी  35000 वोट से  विजयी। अधिकारी घोषणा बाकी।

– पूर्णिया पूर्णिया जिला में  धमदाहा विधानसभा सीट से जदयू प्रत्याशी 35000 वोट से जीते।

– छपरा: मढ़ौरा से आरजेडी के जितेंद्र राय 10 हजार से अधिक वोट से तीसरी बार जीते।

– मोतिहारी से भाजपा प्रत्याशी और कला संस्कृति मंत्री प्रमोद कुमार की जीत करीब करीब तय। 22 राउंड तक 16779 से आगे। तीन राउंड बाकी है।

– वाल्मीकिनगर से जेडीयू के धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकू सिंह 21500 से अधिक से जीते

-औरंगाबाद विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के आनंद शंकर सिंह 2063 मतों से विजयी। भाजपा के रामाधार सिंह को हराया। दूसरी बार औरंगाबाद से विधायक बने आनंद शंकर।

–  पिपरा विधान सभा से जेडीयू उम्मीदवार रामविलास कामत 19720 वोट से जीते। राजद के विश्वमोहन कुमार हारे

–  सिकटा से माले के वीरेंद्र गुप्ता की जीते।

– शेखपुरा में राजद के विजय कुमार जीते।

– लौरिया से भाजपा के विनय बिहारी की जीते।

– कटोरिया सीट से भाजपा की निक्की हेंब्रम विजय।

– लखीसराय से भाजपा के मंत्री जीते,

– किशनगंज जिले के कोचाधामन विधानसभा सीट से एआईएमआईएम उम्मीदवार मो इजहार अस्फी जीते

– गोविंदपुर से राजद उम्मीदवार मोहम्मद कामरान 33388 वोटों से जीते। जदयू की पूर्णिमा यादव को दी करारी शिकस्त।

– केसरिया से जदयू की शालिनी मिश्रा जीते

–  मोतिहारी से भाजपा के प्रमोद कुमार जीते

– गोविंदगंज से भाजपा के सुनील मणि तिवारी जीते

–  रक्सौल से भाजपा के प्रमोद सिन्हा जीते

–  ढाका से भाजपा के पवन जायसवाल जीते

–  नरकटिया से राजद के डॉ शमीम अहमद जीते