Breaking News

बिहार चुनाव: CM योगी को आगे खड़ा करके भाजपा ने चला ऐसा दांव, सभी पार्टियां रह गई पीछें

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सबसे महत्वपूर्ण नेता हैं। वह सीएम होने के साथ भाजपा के स्टार प्रचारक भी हैं। सीएम योगी भाजपा के मजबूत प्यांदे के रूप में नजर आते हैं, जिसकी वजह से कई बार भाजपा सियासी जंग में जीतती नजर आई है। इस बार बिहार चुनाव (Bihar Election) में सीएम योगी ने भाजपा के लिए प्रचार प्रसार किया जिसका असर अब साफ देखने को मिल रहा है। जिन-जिन जिलों में 2015 के चुनाव में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था, इस वक्त वहां भाजपा सबसे आगे चल रही है।

भाजपा का ये अच्छा प्रदर्शन सीएम योगी के प्रचार की वजह से हो रहा है। सीएम योगी ने लगातार 6 दिन 18 रैलियां की। योगी ने एक दिन में तीन रैलियां की हैं और इस तरह जनता को लाभान्वित किया कि उस क्षेत्र में भाजपा के जीत का डंका बज रहा है। बता दें कि, इन 6 जिलों में 2015 के चुनाव में भाजपा को भारी नुकसान उठाना पड़ा था। भाजपा को इन 6 क्षेत्रों में हार का सामना करना पड़ा था।

इसीलिए, सीएम योगी ने इन क्षेत्रों में अपना दमखम दिखाया और जमकर प्रचार किया। सीएम योगी की इसे एक मजबूत रणनीति थी कि जहां जहां जनता भाजपा से नाराज है, उन्हें अपनी तरफ करना। पहले चरण के चुनाव प्रचार में मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ 6 अहम सीटों पर चुनाव प्रचार करने के लिए पहुंचे। ये जगहें थीं, जमुई, काराकाट, पालीगंज, तरारी, अरवल जिन पर इस बार भाजपा सबसे आगे चल रही है।