Breaking News

बिग बॉस में धूम मचा चुके है ये भोजपुरी सितारे, इस एक्ट्रेस ने तो शो में रचाई थी शादी

टीवी की दुनिया में एक बिग बॉस ही ऐसा शो है, जो हर साल विवादों में रहता है | विवादों में रहने के बावजूद ये शो TRP के मामले में टॉप पर रहता है | ऐसे में एक बार फिर बिग बॉस शुरू होने जा रहा है | सीजन 14 के शुरू होने में कुछ ही दिन शेष रह गए | बिग बॉस में हर साल किसी ना किसी भोजपुरी स्टार को जरूर शामिल किया जाता है | इसकी प्रमुख दर्शको का मनोरंजन करना होता है | अब तक कई भोजपुरी सितारे बिग बॉस में शामिल हो चुके है | ऐसे में आज हम कुछ उन भोजपुरी सितारों के बारे में बताने जा रहे है, जो बिग बॉस में अपना जलवा बिखेर चुके है |
रवि किशन
 
 
रवि किशन आज देश के जाने माने कलाकार है | वे अक्सर फिल्मो में नजर आते रहते है | बिग बॉस के पहले सीजन में रवि किशन नजर आये थे | बता दे उन्हें लोगो ने खूब पसंद किया था | बाद में इसका फायदा उनके करियर को भी मिला था |
सम्भावना सेठ
 
 
बिग बॉस के दूसरे सीजन में सम्भावना सेठ नजर आयी थी | उनके बिंदास अंदाज को हर किसी ने खूब पसंद किया था |
मनोज तिवारी
 
 
भोजपुरी फिल्मो के जाने माने कलाकार और भाजपा नेता मनोज तिवारी भी बिग बॉस में नजर आ चुके है | शो के दौरान उनकी जिंदगी का एक अलग ही पहलु देखने को मिला था |
दिनेश लाल उर्फ़ निरहुआ
 
 
निरहुआ भोजपुरी के सबसे सफल कलाकारों में गिने जाते है | 2012 में उन्होंने बिग बॉस के छठे सीजन में हिस्सा लिया था | वैसे वे शो नहीं जीत पाए, लेकिन अपनी सादगी से लोगो का दिल जीतने में कामयाब रहे थे |
मोनालिसा
 
 
मोनालिसा की पॉपुलैरिटी काफी ज्यादा है | वे बिग बॉस के 10वे सीजन में नजर आयी थी | शो में ही उन्होंने बॉयफ्रेंड विक्रांत सिंह राजपूत से शादी कर ली थी | बिग बॉस ने उन्हें घर घर में पहचान दिलाई थी |
खेसारी लाल यादव
 
 
बिग बॉस के 14 वे सीजन में खेसारी नजर आये थे | लेकिन कोई कमाल नहीं दिखा सके | उन्होंने शो से निकलने पर कहा था किmटीवी पर कई चीजों को नहीं दिखाया गया | वैसे बता दे वे भोजपुरी सिनेमा के सफल कलाकार है |