Breaking News

बाॅलीवुड के इन कलाकारों ने की है तीन-तीन शादियां, ऐसा है पारिवारिक जीवन

शादी और रिश्ते के नाम पर बाॅलीवुड बहुत प्रसिद्ध रहा है। यहां नये रिश्ते बनते हैं तो पुराने धराषायी भी होते हैं। अभिनेता कबीर बेदी ने की बायोग्राफी स्टोरी आई मस्ट टेल: द इमोशनल लाइफ आफ एन एक्टर का लोकार्पण हो चुका है। इसी के साथ कबीर बेदी की व्यक्तिगत जिन्दगी और उनके रिलेशनशिप्स एक बार फिर चर्चा में आ गए। कबीर बेदी ने अभी तक तीन शादियां की हैं। बॉलीवुड में कबीर बेदी के अलावा बहुत से अभिनेता हैं जिन्होंने कई शदियां की हैं।

कबीर बेदी ने 71 साल की उम्र में की थी तीसरी शादी
कबीर बेदी ने सबसे पहले 1969 में मॉडल और डांसर प्रतिमा बेदी से शादी की थी। यह शादी 1974 में टूट गई। कबीर ने ब्रिटिश फैशन डिजाइनर सूजन हम्फरीज के साथ रिलेशनशिप में रहे। 1992 में टीवी प्रेजेंटर निकी बेदी से शादी की। यह शादी भी 2005 में टूट गई। इसके बाद 71 साल की उम्र में कबीर बेदी ने 2016 में परवीन दुसांझ से शादी कर ली।

विनोद मेहरा ने भी की थीं तीन शादियां
अभिनेता विनोद मेहरा ने भी जिंदगी में तीनर बार शादी की थी। विनोद मेहरा ने पहली शादी अरेंज मैरिज मीना ब्रोका के साथ की दूसरी शादी अभिनेत्री बिंदिया गोस्वामी के साथ की थी। विनोद मेहरा ने आखिरी शादी किरण के साथ की थी जो उनके आखिरी वक्त तक उनके साथ रहीं। किरण और विनोद के 2 बच्चे बेटी सोनिया और बेटा रोहन मेहरा हैं।

vinid bindiya

किशोर कुमार ने रचाई थीं चार शादियां
गायक, अभिनेता किशोर कुमार ने अपनी जिंदगी में चार शादियां की थी। उनकी पहली शादी सिंगर रुमा गुहा ठाकुरता से की थी। 1960 में किशोर कुमार ने बॉलिवुड अभिनेता मधुबाला से शादी कर ली। शादी के 9 साल बाद ही 1969 में मधुबाला का देहांत हो गया। किशोर कुमार ने चैथी शादी योगिता बाली से की। किशोर कुमार ने अपनी आखिरी शादी 1980 में अभिनेत्री लीना चंद्रावरकर से की थी।

kishor madhubala

संजय दत्त की तीसरी बीवी हैं मान्यता
संजय दत्त ने सबसे पहले रिचा शर्मा से लव मैरिज की थी। साल 1996 में रिचा का देहांत हो गया। इसके बाद संजय दत्त ने 1998 में मॉडल रिया पिल्लई से शादी की थी। इसके बाद साल 2008 में संजय ने मान्यता से शादी की और अब दोनों के दो जुड़वां बच्चे हैं।

करण सिंह ग्रोवर की बिपाशा से रचाई तीसरी शादी
मॉडल और अभिनेता करण सिंह ग्रोवर ने 2008 में टीवी ऐक्टर श्रद्धा निगम से शादी की थी। 10 महीने में ही तलाक हो गया। करण ने अपनी को-ऐक्टर जेनिफर विंगेट से शादी की। यह शादी भी केवल 2 साल चली और 2014 में इनका तलाक हो गया। इसके बाद 2016 में करण सिंह ग्रोवर ने ऐक्ट्रेस बिपाशा बसु से तीसरी शादी कर ली।

karan bipasha

कमल हासन ने भी कीं 3 शादियां
कमल हासन की पहली शादी साल 1978 में क्लासिकल गायिका वाणी गणपति से हुई थी। 10 साल बाद इन दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद कमल ने सारिका से शादी की जिनसे उनकी दो बेटियां श्रुति और अक्षरा है। 2004 में दोनों का तलाक हो गया। कमल हासन अभिनेत्री गौतमी के साथ लिव-इन में रहने लगे। हालांकि ऐसे कयास लगाए जाते हैं कि दोनों ने शादी कर ली थी मगर कभी घोषणा नहीं की। 2016 में कमल और गौतमी भी अलग हो गए।

kamal sarika

नीलिमा अजीम की हुईं 3 शादियां
नीलिमा अजीम की पहली शादी पंकज कपूर के साथ 1975 में हुई थी। 1984 में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद नीलिमा ने 1990 में दूसरी शादी राजेश खट्टर के साथ की। दोनों का एक बेटा ईशान खट्टर है। यह शादी भी 2001 में खत्म हो गई। नीलिमा ने तीसरी शादी रजा अली खान के साथ की जो केवल 5 साल चली और उनका 2009 में तलाक हो गया।

nilima ajim

अदनान की पहली पत्नी जेबा तो तीसरी थी रोया परयाबी
गायक और कंपोजर अदनान सामी की पहली शादी हीना फेम अभिनेत्री जेबा बख्तियार के साथ 1993 में हुई थी। दोनों का एक बेटा अजान है । अदनान ने दुबई की सबा गलदारी से दूसरी शादी की मगर यह शादी केवल तीन साल चली। 2004 में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद अदनान ने अफगान मूल की जर्मन रोया परयाबी से 2010 में शादी की और दोनों की एक बेटी मेदीना है।

adnan jeba