Breaking News

बापू और शास्त्री जी की जयंती आज,राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने राजघाट में दिया श्रद्धांजलि

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 149वीं जयंती आज। राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने राजघाट जाकर दी उन्हें श्रद्धांजलि। बापू के 150वें जन्मदिवस मनाने से संबंधित शुरू होंगे दुनिया भर में कार्यक्रम।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की आज 149वीं जयंती है। भारत की आज़ादी के लिए दिए उनके अमूल्य योगदान के लिए सारा देश आज बापू को याद कर रहा है। अपने आदर्शों और अंहिसा के मूल्यों के कारण ही दुनिया भर में महात्मा गांधी को विशेष स्थान मिला हुआ है और यही वजह है कि उनके जन्मदिन को गांधी जयंती के तौर पर दुनिया भर में मनाया जाता है। गुजरात में 2 अक्तूबरPM मोदी बोले- सरकारी दफ्तरों में अब बाबूगीरी नहीं, सिर्फ गांधीगीरी

को जन्मे मोहनदास करमचंद गांधी ने सत्य और अहिंसा को अपना ऐसा अचूक हथियार बनाया जिसके आगे दुनिया के सबसे ताकतवर ब्रिटिश साम्राज्य को भी घुटने टेकने पड़े।

आज से दुनिया भर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150वें जन्मदिवस के मौके से जुड़े कई कार्यक्रम शुरू होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत यात्रा पर आए संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेज़ महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्वच्छता सम्मेलन के समापन समारोह में शामिल होंगे। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बापू की समाधि स्थल राजघाट पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये।

कृतज्ञ राष्ट्र आज पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दे रहा है। शास्त्री जी का जन्म 2 अक्टूबर 1904 को उत्तर प्रदेश के मुगलसराय में हुआ था। शास्त्री जी 1964 में देश के प्रधानमंत्री बने। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में अहम भूमिका निभायी और देश को जय जवान, जय किसान का नारे दिया। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने आज शास्त्री जी की समाधि स्थल विजय घाट पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने शास्त्री जी की समाधि स्थल विजय घाट पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी आज शास्त्री जी की समाधि स्थल विजयघाट जाकर उन्हें श्रृद्धाजंलि दी औऱ श्रृद्धासुमन अर्पित किए।