Breaking News

बाढ़ ने असम में मचाई तबाही, मुश्किल में 22 लाख लोग, 62 लोगों की मौत

भारी बारिश के कारण असम के हाल बेहाल हो गए है। पूर्वोत्तर राज्य की प्रमुख नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। जिस कारण बाढ़ से करीब 22 लाख लोग प्रभावित हुए है। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने डिब्रूगढ़ में बाढ़ प्रभावित कई इलाकों का दौरा किया। राज्य के 29 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं।

77 जंगली जानवर और 62 लोगों की मौत
बाढ़ के चलते असम में शुक्रवार तक 77 जंगली जानवरों की मौत हो चुकी है, जबकि जलमग्न काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान से 94 जानवरों को बचा लिया गया है। राज्य में इस साल बाढ़, भूस्खलन और तूफान में मरने वालों की संख्या बढ़कर 62 हो गई है जबकि तीन लोग लापता हैं। इनमें से बाढ़ में 52 लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य लोगों की भूस्खलन और तूफान के कारण जान गई। राज्य में बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित धुबरी जिला है, जहां 6.48 लाख लोग बाढ़ से त्रस्त हैं। दरांग जिले में 1.90 लाख और कछार में 1.45 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।