Breaking News

बड़ी खबर: राजीव गांधी की हत्या की दोषी नालिनी श्रीहरण ने की आत्महत्या की कोशिश

इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के आरोप में जेल में सजा काट रही नालिनी श्रीहरन ने आत्महत्या की कोशिश की है। बताया जा रहा है कि नालिनी ने यह कदम अपने साथी कैदी से हुई झड़प के बाद उठाया है। श्रीहरन की इस आत्महत्या की कोशिश और साथी कैदी से हुई  झड़प के बाद उसके पति ने नालिनी को दूसरे जेल में ट्रांसफर करने की माग की है। आत्महत्या की कोशिश के बाद श्रीहरन को फौरन  अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक अभी उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। वो बिल्कुल ठीक है।

फिलहाल अभी तक इस मामले को लेकर अधिक जानकारी सामने नहीं आई है। बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के आरोप में पिछले 29 सालों से जेल में सजा काट रही नालिनी श्रीहरन सबसे पहली महिला बन गई है।  2019 में नालिनी को एक महीने का पेरोल मिला था। जब उनके बेटी की शादी हुई थी। सबसे ज्यादा समय तक जेल में सजा काटने वाली महिला बनी नालिनी ने जेल में बिताए गए अपने पलों को लेकर तमिल भाषा में 500 पन्नों की एक किताब भी लिखी है। जिसे 24 नवंबर 2016 को रिलीज किया गया था। अपनी आत्मकथा में नालिनी ने प्रियंका गांधी से हुई मुलाकात का भी जिक्र किया था।

गौरतलब है कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की तमिलनाडु के श्रीपेंरबदूर में हुए बम धमाके में मौत हो गई थी। बताया गया था कि इस हत्याकांड की साजिश श्रीलंका  से रची  गई थी। इस हत्याकांड को रचने में चार लोग शामिल थे, जिसमें सेलिट्टे प्रमुख प्रभाकरन और उसके चार साथी बेबी सुब्रह्मण्यम, मुथुराजा, मुरुगन और शिवरासन शामिल थे। तफ्तीश में पता लगा था कि  नालिनी ने धनु की  लड़की पर बम बांधकर राजीव गांधी के पास भेजा था, जिसके लिए नालिनी  ने उस लड़की से इसकी प्रैक्टिस तक कराई थी।