Breaking News

फोटो शेयर कर सुजैन खान ने कहा, ‘सोचती हूं मैं लड़का हूं’, ऋतिक रोशन ने दिया ये जवाब

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और सुजैन खान (Sussanne Khan) के रास्ते अलग-अलग हो गई हैं, पिछले कई वर्षों से तलाक के बाद दोनों अलग-अलग रह रहे हैं, मगर दोनों आज भी अच्छे दोस्त हैं। दोनों में अच्छी दोस्ती भी है और दोनों अपने बच्चों के लिए अक्सर साथ देखे जाते हैं। दोनों न केवल अपने बच्चों का पूरा ख्याल रखते हैं, बल्कि सोशल मीडिया (Social Media) पर भी एक दूसरे के तस्वीरों और वीडियोज पर कमेंट करते रहते है। हाल ही में सुजैन ने मिरर सेल्फी सोशल मीडिया पर साझा की है, जिसमें उन्होंने खुद को लड़का बताया है। ये फोटो देखकर ऋतिक से रहा नहीं गया और उन्होंने उनकी फोटो पर कमेंट किया।

सुजैन खान (Sussanne Khan) सोशल मीडिया पर खूब सक्रिय रहती हैं। मिरर सेल्फी साझा करके खुद को लड़का बताया है, जिसके बाद से ये फोटो जमकर वायरल हो रही है। इस फोटो में वह ब्लैक जीन्स के साथ व्हाइट शर्ट और व्हाइट स्नीकर पहने हुए नजर आ रही हैं। सुजैन मिरर सेल्फी साझा करते हुए लिखा- ‘कभी-कभी मैं सोचती हूं मैं एक लड़का हूं। वेडनेसडे मूड’।

सुजैन की इस फोटो को देखते ही ऋतिक रोशन ने दिल की बात करते हुए ने कमेंट किया- हाहाहा… नाइस पिक। सुजैन के फैंस को भी उनकी ये फोटो खूब पसंद आ रही है। एक यूजर ने लिखा- आप बहुत सुंदर हो। एक और यूजर ने लिखा- आपके छोटे बालों से प्यार हो गया है।

सुजैन को लेकर ऐसी खबरें आ रही हैं कि वह बिग बॉस 14 के कंटेस्टेंट अली गोनी के कजिन अर्सलान गोनी को डेट कर रही हैं। पिंकविला की खबर के अनुसार, सुजैन और अर्सलान बहुत अच्छे दोस्त हैं। दोनों लगभग 6 महीने से एक-दूसरे को जानते हैं।

बता दें कि ऋतिक और सुजैन का नाम बॉलीवुड के बेहतरीन कपल्स में लिया जाता था। मगर साल 2013 में दोनों ने तलाक ले लिया था। इस बात का जिक्र दोनों ने आजतक नहीं किया है कि वो दोनों अलग क्यों हुए। हालांकि अलग होने के बाद भी दोनों अब भी काफी अच्छे दोस्त हैं।