Breaking News

फिर गिरा सोना, चांदी भी हुआ बेहाल, फटाफट जानें 19 नवंबर के भाव

पिछले काफी दिनों की तेजी के बाद अब ऐसा लग रहा है कि सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला शुरू हो चुका है। कभी सोना उठ रहा तो भी चांदी भाव खा रही है। खैर, यह सिलसिला तो जारी रहेगा ही, मगर इस सिलसिले की वजह से उस आम उपभोक्ता पर क्या असर पड़ता है। यह देखना अपने आप में दिलचस्प होगा। अब इसी बीच आज ही के सर्राफा बाजारों के सुरत-ए-हाल की बात करें तो आज फिर से काफी दिनों की तेजी के बाद इसमें गिरवट की कड़ी शुरू हो चुकी है। बुधवार को 24 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड का भाव मंगलवार के भाव की तुलना में 261 रुपये सस्ता हुआ। सोने का भाव  50,793 रुपये के स्तर पर खुला। शाम को 427 रुपये की गिरावट के साथ 50627 रुपये पर बंद हुआ। वहीं चांदी के हाजिर भाव में भी 643 रुपये की गिरावट आई। शाम को चांदी का भाव 781 रुपये गिरकर 62605 रुपये पर आ गया।

 18 नवंबर के भाव 
उधर, अगर 18 नवंबर के भाव की बात करें तो 24 कैरेट सोने के भाव 50, 627 रूपए रहा। 23 कैरेट सोने का भाव 50,424 रहा। 22 कैरेट सोने का भाव 46,374  पर आकर टिका था। 18 कैरेट सोने का भाव 37,970 रहा। उधर, 14 कैरेट सोने का भाव 37,970  रहा।

आज सुबह के रेट  
इसके साथ ही अगर आज सुबह के रेट की बात आज फिर से सोने चांदी की कीमत में गिरावट का सिलसिला शुरू हो चुका है। आज सुबह 24 कैरेट सोने का भाव 50,793 रूपए है। 23 कैरेट सोने का भाव 50,590 था। 22 कैरेट सोने का भाव 46,526  था। 18 कैरेट सोने का भाव 38,595 रहा था। 14 कैरेट सोने का भाव 29,714 रहा था।

IBJA द्वारा जारी किए गए रेट 
यहां पर हम आपको बताते चले कि इंडियन ब्लूयन ज्वैलर्स एसोशिएसन द्वारा जारी किए गए रेट पूरे देश में सर्वमान्य होते हैं। लेकिन इसमें जीएसटी शामिल नहीं होता है। आप इनके द्वारा जारी किए गए रेट का हवाला देकर सर्राफा  बाजारों मेें खरीदारी भी कर सकते हैं।