Breaking News

फाइव स्टार होटल में ड्रग्स के साथ पार्टी कर रही थी यह अभिनेत्री, दोस्तों के साथ हुई गिरफ्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री को अपने जन्मदिन पर ड्रग्स के साथ पार्टी करना भारी पड़ गया। पार्टी जब अपने शबाब पर थी तभी पुलिस को सूचना मिल गयी। मुखबिर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने होटल पर छापा मार कर गिरफ्तार कर लिया है। जन्मदिन पार्टी के दौरान अभिनेत्री का दोस्त भी उसके साथ था, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। अभिनेत्री की पहचान नाइरा नेहल शाह बतायी जा रही है। अभिनेत्री के जन्मदिन पार्टी का मामला मुंबई के सांताक्रुज पुलिस थाना क्षेत्र का है। जहां एक फाइव स्टार होटल में बॉलीवुड अभिनेत्री नेहल शाह अपना जन्मदिन मना रही थी। नेहल शाह ड्रग्स के साथ पार्टी कर रही थी। पुलिस ने रविवार रात होटल में छापा मारकर इस मामले का खुलासा किया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि रविवार रात करीब 3 बजे एक फाइव स्टार होटल में छापा मारने की कार्रवाई की गयी। अभिनेत्री बॉलीवुड में छोटे रोल करती थी। अभिनेत्री और उसके साथी को ड्रग्स का सेवन करते हुए गिरफ्तार किया गया है। सांताक्रुज पुलिस ने इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

 

सांताक्रुज पुलिस के वरिष्ठ अधिकरी ज्ञानेश्वर गनोरे को गुप्ता सूचना मिली थी कि एक बॉलीवुड अभिनेत्री पांच सितारा होटल में अपने दोस्तों के साथ पार्टी कर रही है। जन्मदिन पार्टी में ड्रग्स का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसी सूचना के आधार पर मुंबई पुलिस की टीम फाइव स्टार होटल में पहुंची और बॉलीवुड अभिनेत्री की पार्टी में छापा मारा।

होटल में अभिनेत्रीे अपने साथियों के साथ अपना जन्मदिन की पार्टी मना रही थी। पुलिस के पहुंचने पर होटल में अफरा-तफरी मच गयी। पुलिस के मुताबिक अभिनेत्री नेहल शाह होटल के एक रूम में चरस का इस्तेमाल भी कर रही थी। पुलिस ने फौरन पार्टी में मौजूद अभिनेत्री नेहल और उसके दोस्त आशिक हुसैन को गिरफ्तार कर लिया। दोनों वहां पर चरस का इस्तेमाल कर रहे थे।