Breaking News

प्रदेश सरकार द्वारा घोषित बजट जन कल्याणकारी है : भाजपा नेत्री शुभलेश शर्मा

रिर्पोट :- गौरव सिंघल, वरिष्ठ संवाददाता, दैनिक संवाद, सहारनपुर मंडल। भाजपा महिला मोर्चा की प्रभारी एवं पूर्व भाजपा  नगर उपाध्यक्ष श्रीमती शुभलेश शर्मा ने प्रदेश सरकार द्वारा घोषित बजट का स्वागत करते हुए कहा कि यह बजट जन कल्याणकारी है। जो महिलाओं, युवाओं, किसानों, मजदूरों, व्यापारियों और मध्यम वर्ग सहित हर वर्ग का ध्यान रखते हुए पेश किया गया है।
यह बजट सभी को आत्म निर्भर और स्वावलंबी बनायेगा, उत्तर प्रदेश विकास के पथ पर सरपट दोडेगा और प्रदेश का सर्वागीण विकास भी होगा। महिला सामर्थ्य योजना पर खुशी व्यकत करते हुए शुभलेश शर्मा ने कहा कि यह महिलाओं का लिये बहुत  आवश्यक था। इससे महिलाएं आत्म निर्भर और स्वावलंबी और सशक्त बनेगी तथा महिला सशक्तिकरण को बल मिलेगा।