Breaking News

पैसे से जुडी हर परेशानी होगी दूर, बस मनी प्लांट के बाँध दे ये ख़ास चीज

आज के समय में हर इंसान की प्राथमिकता धन कमाना होती है | इसके लिए वो तरह तरह के उपाय भी करता है, इन्ही उपायों में से एक मनी प्लांट का पौधा भी है | अक्सर लोग इसे अपने घर में सजावट के लिए लेकिन मुख्यतः इसलिए लगाते है कि उनके घर में धन से जुडी कोई परेशानी उत्पन्न ना हो | लेकिन कई बार देखने में आता है कि कुछ लोगो को इसके बावजूद भी आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ता है | आज हम इसके बारे में ही बात करने जा रहे है |
आज के समय में आपको लगभग हर दूसरे घर में मनी प्लांट देखने को मिल जाएगा | इसे लेकर माना जाता है कि धन, सुख और समृद्धि लाता है | इसके बारे में वास्तु शास्त्र और फेंग सुई में भी बताया गया है | लेकिन कई बार कुछ लोगो को इसका कोई फायदा नहीं मिल पाता है | उनके जीवन में कोई ना कोई समस्या आती रहती है |
ऐसे में कुछ बाते है, जिनका ध्यान रखना बहुत आवश्यक है  | मनी प्लांट से आपको कोई फायदा नहीं मिल रहा है, तो हो सकता है | कि इसमें आपकी ही कोई गलती हो, ऐसे में आप कुछ बातो का अवश्य ध्यान रखे | जैसे जहाँ भी मनी प्लांट का पौधा लगा है, वहां पूर्ण साफ़ सफाई रखे | क्योंकि स्वच्छता ही लक्ष्मी को आकर्षित करती है |
ऐसा बताया जाता है कि मनी प्लांट पर लाल रंग का धागा बाँधने से कई फायदे प्राप्त हो सकते है | हिन्दू धर्म में लाल रंग को शुभ माना गया है, साथ ही ये प्रेम, स्नेह और उन्नति का भी प्रतीक है | ऐसे में आप भी मनी प्लांट पर लाल रंग का धागा बांधे, इससे आपको अवश्य फायदा मिलेगा |
इस तरह बांधे धागा
आप शुक्रवार के दिन मनी प्लांट के लाल धागा बांधे | इसके लिए आप शुक्रवार के दिन माँ लक्ष्मी की पूजा करे और दीप जलाये | इसके बाद माँ लक्ष्मी के पैरो में लाल धागा अर्पित  करे | फिर बाद में ये धागा मनी प्लांट के चारो ओर बाँध दे | इससे आपको शीघ्र ही लाभ देखने को मिलेगा |