Breaking News

पीने वाली इन चीजों से कर ले तौबा, फिर देखिये कैसे है चमकता चेहरा

खूबसूरत और ग्लोइंग त्वचा हर कोई चाहता है | इसके लिए लोग कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट का भी इस्तेमाल करते है |
लेकिन त्वचा को ग्लोइंग बनाने के लिए आपको शरीर के बाहर नहीं बल्कि शरीर के अंदर बदलाव करने की जरूरत है | ब्यूटी प्रोडक्ट्स की बजाए खान पान में लिक्विड डाइट को बढ़ाया जाए तो त्वचा को बहुत फायदा मिलता है |
दरअसल हमारे शरीर से पानी पसीने और यूरिन के रूप में बाहर निकलता रहता है | और पानी की कमी से त्वचा भी रूखी लगने लगती है | इसीलिए डीहाइड्रेशन से बचने के लिए पेय पदार्थो का सेवन करने की सलाह दी जाती है | लेकिन कुछ चीजे ऐसी हैं, जिन्हे पीने से परहेज करना चाहिए | आज हम आपको उन्ही चीजों के बारे में बताने जा रहे है |
त्वचा को चमकदार बनाने के लिए डायटीशियन खानपान में Liquid डाइट को शामिल करने की सलाह देते है | परन्तु अक्सर लोग Liquid डाइट के नाम पर चाय, कॉफ़ी, सोडा और सॉफ्ट ड्रिंक्स शामिल कर लेते है | ये चीजों शरीर में पानी की कमी को पूरा करने के बजाय बढ़ा देती है |
इसके नुकसान जानने के लिए आप एक प्रयोग कर सकते है | आप एक हफ्ते तक केवल दूध, जूस, ग्रीन टी और सेहतमंद चीजों का सेवन करके देखे | इससे आपके चेहरे पर रौनक और चमक बढ़ने लगेगी | वहीँ इसके बाद एक हफ्ते तक आप केवल चाय, कॉफ़ी और सॉफ्ट ड्रिंक्स का सेवन करे | इससे आपको खुद नजर आएगा की चेहरे पर डलनेस है और चमक खो रही है |
इतना ही चाय – कॉफ़ी से चेहरे पर सूजन भी रहती है | साथ ही रोम छिद्रो का आकार भी बढ़ने लगता है | जो की चेहरे पर बहुत ही भद्दा लगता है | इसीलिए चमकदार त्वचा चाहते है, तो चाय कॉफ़ी से तौबा कर ले |