Breaking News

पिता की नौकरी छूट जाने पर मुश्किल से चलता था घर, आज करोड़ों की संपत्ति के मालिक है रोहित शर्मा

कोरोना महामारी और लंबे लाकडाउन के बाद अब IPL 2020  शुरू हो चुका है। क्रिकेट फैंस के लिए ये साल की पहली खुशखबरी हैं। स्टार क्रिकेटर और मुंबई इडियन्स टीम के कप्तान रोहित शर्मा इस बार भी IPL का हिस्सा है। हालांकि इस बार पांच मैचों में रोहित कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए। लेकिन अपने दमदार खेल से रोहित ने क्रिकेट की दुनिया में अपना अलग नाम बनाया है। क्रिकेट के क्षेत्र में सफलता के शिखर पर पहुंचे रोहित शर्मा ने अपने जीवन में काफी संघर्ष और कठिनाइयों का सामना किया है। इन कठिनाईयों का सामना करते हुए उन्होंने सफलता की ऊंचाइयों को छुआ है। आज करोड़ों कि संपत्ति के मालिक रोहित कभी अपने पिता की नौकरी छूट जाने के बाद बहुत मुश्किल से गुज़ारा करते थे।

नागपुर में जन्मे रोहित तेलुगु भाषा में है माहिर


रोहित शर्मा का जन्म महाराष्ट्र के नागपुर जिले में 30 अप्रैल 1987 को हुआ। रोहित के पिता गुरुनाथ शर्मा एक नौकरी पेशा व्यक्ति रहे हैं जबकि उनकी मां पूर्णिमा शर्मा घर संभालती है। उनकी मां के विशाखापट्नम के होने की वजह से रोहित तेलगु भाषा बोलने में भी माहिर है। रोहित शर्मा के परिवार में माता पिता के साथ-साथ उनके छोटे भाई विशाल ने भी बचपन में उनके क्रिकेट करियर को संवारने में पूरा सपोर्ट किया है। रोहित की पढ़ाई आवर लेडी वेलान्कन्नी हाई स्कूल और 12वीं स्वामी विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल से हुई है जबकि ग्रेजुएशन पढाई के लिए रोहित ने रिजवी कॉलेज ऑफ़ आर्ट्स एंड कॉमर्स में एडमिशन लिया।

पिता की नौकरी छूट जाने पर मुश्किल से करते थे गुज़ारा

रोहित शर्मा के परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी जिस कारण उन्हें पढाई और खेल की कोचिंग के लिए जगह-जगह भटकना पड़ा। रोहित के पिता एक ट्रांसपोर्ट कम्पनी में कार्यरत थे जिनकी आय घर खर्च के लिए पर्याप्त नही होती थी। इसी कारण उन्होंने रोहित को उनके दादा जी के यहाँ मुंबई भेजने का निर्णय लिया। रोहित के करियर के सामने गरीबी बहुत बड़ी चुनौती थी। पढाई के साथ-साथ क्रिकेट की कोचिंग के लिए रोहित के पास पैसे नहीं थे। उनकी क्रिकेट की ओर लगन को देख एक दिन उनके चाचा ने हिम्मत जुटा कर पास में ही क्रिकेट एकेडमी में बात की और वहां रोहित का एडमिशन करा दिया। लेकिन किसी वजह से उनके पिता की नौकरी छूट गई जिसके बाद रोहित को ही घर की जिम्मेदारी उठानी पड़ी।

रणजी से कि शुरुवात, 2007 में किया इंटरनेशनल डेब्यु

रोहित शर्मा को मुंबई की तरफ से रणजी खेलने मौका मिला जिसके बाद उन्होंने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा। जून 2007 में आयरलैंड के खिलाफ उन्होने अपना इंटरनेशनल डेब्यु किया। 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 डेब्यू किया, लेकिन बैटिंग का मौका नहीं मिला। दूसरे ही मैच में रोहित ने टी20 की अपनी पहली इनिंग में छक्का मारकर 50* रन बनाए थे। इस शुरुवात के बाद उन्होने कई रेकॉर्ड्स अपने नाम किए।

 स्पोर्ट्स मैनेजर से कि है शादी, इस तरह किया प्रपोज 

रोहित शर्मा की वाइफ रितिका एक स्पोर्टस मैनेजर हैं। उन्हें प्रपोज करने के लिए रोहित ने शानदार तरीका निकाला और बोरिबली स्पोर्टस क्लब लेकर गए जहां से रोहित ने क्रिकेट खेलना शुरू किया था। इसके  बाद 13 दिसंबर 2015 में रितिका और रोहित ने सात फेरे लिए और विवाह के बंधन में बंध गए। अपनी शादी के ठीक दो साल बाद रितिका के सामने ही रोहित ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे क्रिकेट में तीसरी बार दोहरा शतक लगाकर शानदार गिफ्ट दिया। यह कहा जाता है कि रितिका को क्रिकेटर युवराज सिंह बहन मानते हैं। रोहित और रितिका की एक बेटी भी है।

 आज है करोड़ों की संपत्ति के मालिक 

रोहित शर्मा ने कि कमाई अब करोड़ों में हैं। रोहित कारों के शौकीन हैं। उनके कार कलेक्शन में 1.40 करोड़ की BMW M5 शामिल है। उनके पास एक स्कोडा लॉरा और ऑडी 6 भी है। रोहित मुंबई के वर्ली में 30 करोड़ की कीमत के फ्लैट के मालिक है। करीब 5700 स्क्वेयर फीट में फैला ये चार बेडरूम फ्लैट 29वें फ्लोर पर है। यहां तक कि रोहित शर्मा Royal Oak Offshore Masato की घड़ी पहनते हैं जिसकी कीमत करीब 25 लाख रुपये है।