Breaking News

पवन सिंह और अंजना का नया भोजपुरी सॉन्ग ‘घसाई रंग सगरी’ हुआ रिलीज, देखे वीडियो

होली आने में महज अब कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में होली पर आधारित कई भोजपुरी सॉन्ग एक के बाद एक रिलीज हो रहे हैं। वहीं अब भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और फेमस सिंगर पवन सिंह एक और होली गीत ‘घसाई रंग सगरी’ रिलीज हो गया है। पवन सिंह गाना आज यानी गुरुवार को रिलीज हुआ है। इस गाने ने रिलीज होते ही यूट्ब पर धमाल मचा दिया है। सिंगर का ये रंगों में सराबोर ये गाना लोगों को खूब पसंद आ रहा है। ये गाना तेजी से वायरल हो रहा है।

सिंगर पवन सिंह के होली गीत ‘घसाई रंग सगरी’ में वह लंबे समय के बाद भोजपुरी हॉट केक मानी जानेवाली एक्ट्रेस और सिंगर नज़र आ रहे हैं। इस गाने को महज 2 घंटे में 4 लाख व्यूज मिल चुके हैं, जो प्रसिद्ध म्यूजिक चैनल वेब म्यूजिक से रिलीज किया गया है। इस गाने में पवन और अंजना सिंह की केमेस्ट्री बेहद लाजवाब है, जिसका जलवा भोजपुरी के ऑडियंस पर खूब देखने को मिल रहा है। लेटेस्ट होली सॉन्ग ‘घसाई रंग सगरी’ में पवन सिंह और अंजना सिंह की कैमेस्ट्री फैंस को काफी पसंद आ रही है। आपको बता दें कि पवन और अंजना सिंह स्टारर इस गाने को पवन सिंह ने गाया है।

अर्जुन अकेला ने इस गाने के लिरिक्स को तैयार किया है। इसके म्यूजिक डाइरेक्टर छोटू रावत हैं। पवन सिंह ने अपने गानों को मिल रही कामयाबी और लगातार बढ़ते व्यूज जो लेकर कहा, ‘मां सरस्वती की कृपा और दर्शकों का आशीर्वाद है कि मैं उनके लिए अच्छे-अच्छे गाने लेकर आ रहा हूं। मेरा फोकस सिर्फ अपने काम पर है। आगे और भी एक से एक गाना और फिल्में आने वाली हैं।

 

आपको बता दें कि पवन सिंह और अंजना सिंह स्टारर इस गाने को खुद पवन ने गाया है। वहीं भोजपुरी इंडस्ट्री के अर्जुन अकेला ने इस गाने के लिरिक्स को तैयार किया है। म्यूजिक डाइरेक्टर छोटू रावत हैं। इस गाने के वीडियो एडिटर रवि पंडित हैं।