Breaking News

परिवार के लिए करोड़ों की संपत्ति छोड़ गए अहमद पटेल, जिनती एक साल में कितनी थी कमाई

कांग्रेस पार्टी के चाणक्य और सोनिया गांधी के करीबी नेता अहमद पटेल ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। अहमद पटेल ने गुरुग्राम के मेंदाता अस्पताल में अपनी अंतिम सांसे ली। उनके मौत की खबर बेटे फैजल ने सोशल मीडिया के जरिए दी। जिसके बाद से ही सोशल मीडिया पर तमाम नेता अहमद पटेल को श्रद्धांजलि दे रहे है। दरअसल अहमद पटेल कांग्रेस पार्टी के वही नेता है जो प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के बात पार्टी के साथ खड़े रहे थे। उन्होंने ही पार्टी को संभाला था। इसी वजह से वह पार्टी में कोषाध्यक्ष भी रह चुके है। अब सवाल खड़ा हो रहा है कि निधन के बाद अहमद पटेल अपने परिवार के लिए कितनी संपत्ति छोड़कर गए है। तो आइए आपको बताते है।

myneta.info वेबसाइट के मुताबिक, साल 2011 से 2017 के दौरान अहमद पटेल की संपत्ति में 23 फीसदी की वृद्धि हुई है। उन्होंने चुनाव आयोग के हलफामे अपनी अपनी संपत्ति से जुड़ी जानकारी दी। जिसके मुताबिक, अहमद पटेल की सालाना आया 15,10,147 रुपये है। उनकी पत्नी मैनूना की आय 20,15,900 रुपये है। इन सबको मिलाकर कुल वार्षिक आय 35, 26,047 रुपये हो जाती है। हलफनामे के मुताबिक, अहमद पटेल की कुल संपत्ति 6 करोड़ 51 लाख 9 हजार 803 मूल्य की है। इसके अलावा उनकी 1 करोड़ से ज्यादा की सेविंग भी है। हालांकि, इस हलफनामे में बेटे और बेटी की संपत्ति की जानकारी नहीं दी गई है।

अहमद पटेल का करियर
बता दें कि अहमद पटेल का जन्म 21 अगस्त 1949 को गुजरात के भरूच में हुआ था। वह पहली बार भरूच लोकसभा सीट से ही साल 1977 में सांसद बने थे। तब उनकी उम्र महज 28 साल की थी। वह साल 1977 से लेकर 1989 तक तीन बार लोकसभा के सांसद रहे थे। इसके बाद वह 5 बार राज्यसभा सांसद (1993 से 2020) भी रहे।

सोनिया गांधी के राजनीतिक सलाहकार थे अहमद पटेल
अहमद पटेल में कांग्रेस पार्टी में अपना अहम सहयोग दिया है। वह साल 2001 में सोनिया गांधी के राजनीति सलाहकार के तौर पर नियुक्त हुए थे। इससे पहले वह 1986 में गुजरात कांग्रस के अध्यक्ष भी रह चुके है। वहीं, बूथ अध्यक्ष से लेकर कांग्रेस के जॉइंट सेक्रेटरी का पद भी वह संभाल चुके है।