Breaking News

दिल्ली में 7 नवम्बर को होगी भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की पहली बैठक अगले महीने 7 नवम्बर को नई दिल्ली में होगी।
नड्डा के अध्यक्ष बनने के बाद भाजपा की यह पहली राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होगी। हालांकि, भाजपा की ओर से इसकी आधिकारिक घोषणा अभी नहीं की गई है। भाजपा सूत्रों ने बताया कि बैठक 7 नवम्बर को राष्ट्रीय राजधानी में होगी ।

उल्लेखनीय है कि नड्डा 20 जनवरी 2020 को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने। इससे पहले वह जून 2019 से जनवरी 2020 तक कार्यकारी अध्यक्ष का दायित्व निर्वहन कर रहे थे।