Breaking News

ठाकुर-ब्राह्मणों पर विवादित बयान के बाद सपा विधायक पर कार्रवाई, ऐसे की थी टिप्पणी

सुल्तानपुर के इसौली विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी विधायक अबरार अहमद एक विवादित बयान में फंस गये हैं। उनका का एक विवादित वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने ब्राह्मणों और क्षत्रिय मतदाताओं के बारे में अमर्यादित टिप्पणी किया है। अबराह अहमद कहते दिख रहे हैं कि कहा कि हमें इनका वोट नहीं चाहिए। विधायक अबराह अहमद के इस बयान के बाद ठाकुर-ब्राह्मणों ने जमकर विरोध जताया। विरोध होता देख सपा विधायक ने यू टर्न ले लिया है। अब अबरार अहमद कह रहे हैं कि उन्हें बदनाम करने की साजिश हैं।
सुल्तानपुर में समाजवादी पार्टी के इसौली विधायक का विवादित बयान तूल पकड़ता जा रहा है। सोमवार को सपा विधायक अबरार अहमद ने ब्राह्मण और ठाकुरों को लेकर वोट न देने की बात कही थी। उनके बयान के बाद लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा था। ठाकुर-ब्राह्मणों के खिलाफ दिए इस बयान के बाद विवादों से घिरने के बाद सपा विधायक अबरार अहमद ने यु-टर्न ले लिया है। उन्हांेने ठाकुर-ब्राह्मणों के प्रति उपेक्षा का बयान दिया है।


इसौली विधानसभा से समाजवादी पार्टी के विधायक अबरार अहमद ने कहा कि मैंने कुछ नहीं कहा। मैं तीन बार जिला पंचायत सदस्य रहा हूं और दो बार जनता ने विधायक बनाया है। ये मेरे खिलाफ मेरे विरोधियों की साजिश है। उन्होंने कहा कि मुझे बदनाम किए जाने की कोशिश की गई है। मैंने मजाक में कह दिया था क्योंकि वोट कम पड़ते हैं। मेरी बातों को गलत तरीके से परोसा गया है।

ब्राह्मण और क्षत्रिय नहीं मुसलमान ही हैं हमारे वास्तविक वोटर्स

सुल्तानपुर के एक निजी होटल में मीडियाकर्मियों से बातचीत में उन्होंने कहा कि ब्राह्मण और क्षत्रिय नहीं मुसलमान ही हमारे वास्तविक वोटर्स हैं।

ब्राह्मणों और क्षत्रियों को कहा ‘चोट्टा’

समाजवादी पार्टी के विधायक अबरार अहमद सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में ब्राह्मण और क्षत्रिय जाति के मतदाताओं को ‘चोट्टा‘ बोलते हुए सुने जा सकते हैं। अबरार अहमद कह रहे हैं कि चुनाव जीतने के लिए उन्हें ब्राह्मणों और क्षत्रियों के वोट की जरूरत नहीं है। उनके बिना भी वह जीत सकते हैं।वायरल वीडियो में इसौली सपा विधायक कह रहे हैं कि मुसलमान ही उनके वास्तविक वोटर्स हैं। सपा विधायक अबरार अहमद वीडियो में कहते सुने जा सकते हैं कि मैं जब सड़कों पर चलता हूं तो लोग हाथ उठाकर मेरा अभिवादन करते हैं। बहुत से लोग ऐसे हैं, जो यादवों और मुस्लिमों को उनके जाति और धर्म से संबोधित करते हैं। हमें ऐसे लोगों का वोट नहीं चाहिए। हमें जिनके वोट की जरूरत है, उनका मत हमें मिलता है। सपा विधायक कह रहे हैं, मैं जमींदार परिवार से हूं, मेरे परिवार की एक अहमियत है। इसके पहले वह समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव को लेकर भी आपत्तिजनक टिप्पणी कर चुके हैं।

विधायक के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

सपा विधायक अबरार अहमद के खिलाफ बयानबाजी को लेकर मुकदमा भी दर्ज हो गया है। ठाकुर-ब्राह्मणों के खिलाफ अमर्यादित बयान देने पर मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस ने धारा 505 (2) के तहत मुकदमा दर्ज किया। भाजपा नेता ओम प्रकाश पाण्डेय उर्फ बजरंगी की तहरीर पर पुलिस ने सपा विधायक अबरार अहमद पर मुकदमा दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है। सुल्तानपुर कोतवाली नगर थाने में अबरार अहमद के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।