Breaking News

टॉम बॉय के अंदाज में डांस कर युजवेंद्र चहल की मंगेतर धनश्री ने मचाया धमाल, देखें Video

भारतीय क्रिकेट टीम के धमाकेदार गेंदबाज युजवेंद्र चहल और उनकी मंगेतर धनश्री वर्मा सुर्खियों में बनी हुई है। युजवेंद्रऔर धनश्री की वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। जिसमें दोनों ही मस्त डांस करते हुए नजर आते है लेकिन अब सोशल मीडिया पर यू-ट्यूब स्टार धनश्री का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें धनश्री धमाकेदार डांस कर रही है। लेकिन इस वीडियो में धनश्री का हर बार की तरह क्यूट और हॉट अंदाज में नजर नहीं आ रही बल्कि वह एक टॉम बॉय के लुक में दिख रही है। जिसमे फैंस ने धनश्री का काफी पसंद किया है।

दरअसल धनश्री ने इंस्टाग्राम पर अपना एक डांस वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में Post Malone का मशहूर गाना “Wow पर डांस करती हुई नजर आ रही है। इस गाने पर धनश्री ने जबरदस्त डांस स्टेप किया है। वीडियो में धनश्री के साथ उनका पूरा डांस ग्रुप नजर आ रहा है। डांस के दौरान धनश्री ने कलरफुल आउटफिट पहना है। इसके साथ ही उन्होंने सिर पर कैप लगाई हुई है। जिसमें वह काफी कूल लग रही है। इस वीडियो को शेयर करते हुए धनश्री ने कैप्शन में लिखा, Post malone… wow. वहीं, अब सोशल मीडिया पर धनश्री का डांस वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है। फैंस इस वीडियो पर लगातार कमेंट कर रहे है।

बता दें कि हाल ही में धनश्री और युजवेंद्र चहल ने सगाई की है। जिसके बाद से ही लगातार सोशल मीडिया पर धनाश्री और युजवेंद्र की चर्चा हो रही है। धनाश्री पेशे से डॉक्टर है लेकिन वह मशहूर यू-ट्यूबर भी है। उनके डांस वीडियो सोशल मीडिया पर छाए रहते है।

 

https://www.instagram.com/reel/CFM5qLvpSmi/?utm_source=ig_embed