Breaking News

जानें, किस दिन कौन से रंग के कपड़े पहनना होता है शुभ

हमारे जीवन में रंगों का बहुत महत्व है। हम सभी का कोई न कोई पसंदीदा रंग होता है। पर क्या आपको पता है दिनों के हिसाब से उस रंग के कपडे पहनना हमारे लिए बहुत लाभकारी हो सकता है। जी हां हफ्ते में कुल सात दिन होते हैं। सप्ताह के हर दिन का अपना एक अलग महत्व होता है। ज्योतिष के मुताबिक ऐसा मानना है कि अगर दिन के हिसाब से उस रंग के कपड़े पहने जाएं तो बुरे ग्रहों का प्रभाव कम हो जाता है। आज कि इस खबर में हम आपको बताएंगे किस दिन कौन से रंग के कपड़े पहनने अच्छा होता है।

1. हिंदू धर्म में सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित होता है। सोमवार के दिन हल्के रंग के ऐसे कपड़े पहनने चाहिए जैसे सफेद, क्रीम, हल्के गुलाबी, आसमानी और हल्के पीले रंग के कपड़े पहनने चाहिए।

2. मंगलवार का दिन हनुमान जी का होता है। इस दिन केसरिया, पीला और लाल रंग के कपड़ें पहनने चाहिए।

3. बुधवार का दिन गणेशजी का माना जाता है। इस दिन हरे रंग के कपड़े पहनने चाहिए।

4. बृहस्पतिवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। इस दिन पीले रंग, सुनहरे या नारंगी रंग के कपड़े पहनने चाहिए।

5. शुक्रवार का दिन देवी मां का होता है। इस दिन लाल रंग के कपड़े पहनें चाहिए।

6. शनिवार का दिन शनि देव का होता है। इस दिन काला, गहरा भूरा, गहरा नीला, जामुनी, बैंगनी आदि गहरे रंग के कपड़े पहनने चाहिए।

7. रविवार का दिन सूर्य देव का दिन माना जाता है। इस दिन लाल, नारंगी और पीले और सुनहरे रंग के वस्त्र पहनने चाहिए।