Breaking News

जब दो सगी नाबालिग बहने पहुंची थाने, एक ही प्रेमी से शादी कराने की जिद…

मोहब्बत में दो प्रेमी किसी भी मोड़ से गुजरने के लिए अपना सब कुछ न्यौछावर कर देते हैं। मेरठ में दो लड़कियों ने अपने प्रेमी के लिए ऐसा ही किया है। दो लड़कियां एक ही युवक से शादी करना चाहती हों, ऐसा तो सुना होगा लेकिन मेरठ की दो सगी बहनें एक ही प्रेमी से शादी करने वाली हैं। दो बहनों ने थाने में पहुंच कर शादी कराने की बात की हैं। दोनों लड़कियां नाबालिग हैं। दोनों बहनें घर से भागकर गंगानगर थाने पहुंची। पुलिस से गुहार लगाई कि एक ही प्रेमी से दोनों की शादी करा दी जाये। पुलिस जब इस मामले को सुनी तो उसके लिए रोचक और परेशानी भरा मामला दिखा। गंगानगर थाने में पहुंचीं दोनों बहनों ने बताया कि वे घर से भागकर थाने आई हैं। दोनों एक ही युवक से प्यार करती हैं। प्रेमी उनकी जाति का नहीं है। दोनों नाबालिग लड़कियों की जिद और जाति से अलग का प्रेमी होने के कारण पुलिस परेशान दिखी। पुलिस के सामने जब दोनों बहनों ने कहा कि वह दोनों ही उससे शादी करना चाहती हैं। यह सुनकर पुलिस के होश उड़ गए। पुलिस ने उन्हें काफी देर समझाने की कोशिश की लेकिन बात नहीं बनी।

बहनों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी शादी एक साथ और उसी युवक से नहीं हुई तो वह कुछ भी कर सकती हैं। पुलिस ने उनके परिजनों को फोन कर पूरे मामले की जानकारी दी। सूचना पर दोनो लड़कियों के परिजन भी गंगानगर थाने पहुंच गए।

पुलिस और लड़कियों के परिजन दोनों समझाने में लगे रहे। फिलहाल परिजन दोनों को समझाकर घर ले गए। परिजनों को चिंता सताये जा रही है कि लड़कियां कुछ गलत कदम ना उठा लें। इधर पुलिस भी परेषान है कि दोनों लड़कियां नाबालिग हैं और एक ही प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी हैं।