Breaking News

लखनऊ समेत इन शहरों में लगा नाइट कर्फ्यू , जानिए क्या-क्या मिलेगी छूट

देश में कोरोना ने रफ्तार पकड़ ली है। जिसके चलते उत्तर प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए लखनऊ, वाराणसी और कानपुर में गुरुवार रात से नाइट कर्फ्यू लगाने का ऐलान कर दिया गया है। कोरोना के बढ़ते प्रयागराज जिला प्रशासन ने शहर में नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया है। यहां रात 10 बजे से सुबह आठ बजे तक कर्फ्यू रहेगा। जरूरी सेवाओं को प्रशासन ने रात में भी बहाल रखने का फैसला लिया है। इस दौरान बिना किसी वजह से घर से बाहर जाने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

कोरोना वायरस पूरे उत्तर प्रदेश में बढ़ रहा है। तेजी से बढ़ते संक्रमण को देखते हुए प्रदेश सरकार ने नाइट कर्फ्यू का फैसला जिलाधिकारियों पर छोड़ दिया था। जिसके कारण डीएम भानु चंद्र गोस्वामी ने बुधवार शाम अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में तय हुआ कि रात में कर्फ्यू जरूरी है। क्योंकि इस समय इससे कोरोना संक्रमण ज्यादा फैल सकता है। इसी वजह से रात 10 बजे से सुबह 8 बजे तक कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया गया है।

एडीएम सिटी एके कनौजिया के अनुसार इस दौरान बेहद जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति बाधित नहीं होगी। दूध, दही, आवश्यक खाद्यान व दवाओं की वाहन आसानी से मिल सकेंगे। किसी को भी इस दौरान अनावश्यक बाहर जाने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

यह भी हुए फैसला

  • बंद कमरे में आयोजित किये जा रहे सामूहिक आयोजन के लिए 50 लोग या ज्यादा से ज्यादा 100 लोगों की इजाजत दी जाएगी।
  • खुले मैदान में किये जा रहे आयोजन में 200 से ज्यादा लोग किसी सामूहिक कार्यक्रम में मौजूद नहीं होंगे।
  • कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल बंद होंगे, कक्षाओं का संचालन ऑनलाइन किया जायेगा।
  • रात में ट्रेन से आने वाले यात्री अपने टिकट को दिखाकर सड़क पर सफर कर पाएंगे।