Breaking News

जन्मदिन पार्टी से लौट रही महिला के साथ रेप, बेटे के सामने आरोपी ने की घिनौनी हरकत

बेटे के साथ सहेली की जन्मदिन पार्टी से लौट रही महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला का आरोप है कि चार लोगों ने हिंडन रिवर मेट्रो स्टेशन के पास इस वारदात को अंजाम दिया है। महिला की शिकायत पर नंदग्राम कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि प्राथमिक जांच में महिला के बयान ही संदिग्ध पाए गए हैं। विजय नगर थाना क्षेत्र में रहने वाली पीड़िता ने शिकायत में बताया है कि रविवार को वह अपने 14 साल के बेटे के साथ मोहन नगर में अपनी एक सहेली की जन्मदिन पार्टी में गई थी। वहां से वापसी में एक अन्य मित्र ने करीब 8:15 बजे उसे अपनी गाड़ी में हिंडन रिवर मेट्रो स्टेशन के पास छोड़ दिया। यहां से वह विजय नगर जाने के लिए सवारी का इंतजार कर रही थी।

इस दौरान वह अपने बेटे को शौच कराने के लिए किनारे की तरफ गई, जहां पहले से एक कार में मौजूद चार लोगों ने उसे पकड़ लिया और इनमें से एक व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को अस्पताल ले जाकर मेडिकल कराया। थाना प्रभारी नीरज सिंह ने बताया कि महिला के अनुसार, घटना करीब 8:30 बजे की है। मेट्रो स्टेशन समेत आसपास के सभी सीसीटीवी कैमरे को चेक किया जा रहा है।