Breaking News

गर्मियों के मौसम में आपके लिए रामबाण हैं ये चीजें

गर्मियों के मौसम की शुरुआत हो चुकी है। इस समय सुबह और शाम को ठंडी हवाएं चलती है। बदलते मौसम में अपने सेहत का खास खयाल रखें। इस मौसम में अपने खानपान पर खास ध्यान दें। खासतौर पर ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए जिससे आपका शरीर ठंडा रहें और पानी की कमी न हो। इस मौसम में जरा सी लापरवाही आपके सेहत के लिए नुकसानदायक होता है। आइए जानते हैं किन चीजों का सेवन करना चाहिए…

तरबूजतरबूज में 70 फीसदी पानी होता है। इसमें सिर्फ पानी ही नहीं विटामिन सी, विटामिन ए और मैग्नीशियम की भूरपूर मात्रा होती है। इसके अलावा कैलोरीज की मात्रा भी कम होती है। इसलिए तरबूज खाने से वजन भी नहीं बढ़ता है और आपका पेट भी भरा रहता है। इसमें कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जिनकी वजह से डायबिटीज और हृदय संबंधी बीमारियों का खतरा नहीं रहता है।
एप्रीकॉटएप्रीकॉट में बीटा- कैराटिन होता है। यह स्किन के लिए भी फायदेमंद होता है। रोजाना इसका सेवन करने से त्वचा ऑयली नहीं होती है।

खीरागर्मियों में खीरा खाना बहुत फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है। खीरे में विटामिन के, पोटेशियम, मैग्नीशियम और फाइबर की भरपूर मात्रा होती है जो कब्ज की समस्या से राहत दिलाता है। इसके अलावा खीरा खाने से लंबे समय तक प्यास भी नहीं लगती हैं।
कीवीकीवी का खट्टा मिट्ठा स्वाद ज्यादातर लोगों को पसंद होता है। इसमें विटामिन बी1, बी 2, बी3 और विटामिन सी की भरपूर मात्रा मिलती है। इससे हृदय, दांत, किडनी और ब्रेन अच्छा रहता है।

दहीदही में विटामिन, कैल्शियम, फास्फोरस, पोटेशियम और मिनरल्स की भरपूर मात्रा होती है। यह आपके हड्डियों के लिए भी अच्छा होता है। अगर आप 250 ग्राम दही खाते हैं तो उसमें 75 प्रतिशत पानी होता है। इसमें प्रोटीन की भरपूर मात्रा होती है। अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो डाइट में दही शामिल करें। इससे आपका वजन नहीं बढ़ता है।

नारियल पानी और छाछगर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए छाछ और नारियल पानी की सेवन करना चाहिए। छाछ में लैक्टिक एसिड होता है जो स्किन के साथ- साथ पाचन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। वहीं नारियल पानी पिने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है। इसमें कैल्शियम , क्लोराइड और पोटैशियम की भरपूर मात्रा होती है।