Breaking News

कोरोना की दूसरी लहर : लॉकडाउन लगेगा या नहीं आज रात होगा फैसला

देश में कोरोना की दूसरी लहर चालू हो गयी है। सबसे ज्यादा किसी राज्य की स्थिति खराब हुई है, तो महाराष्ट्र की। आज समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे शाम को जनता को संबोधित करने वाले हैं। उनकी इस बात के बाद अब कयास लगाए जा रहे हैं कि राज्य में पूर्ण रूप से लॉकडाउन लगाया जा सकता है। इस मामले की जानकारी मुंबई के मेयर किशोरी पेडनेकर ने दी थी। उन्होंने कहा कि संबोधन करते समय वो सख्ती का ऐलान भी कर सकते हैं।

कोरोना की चपेट में सबसे ज्यादा अगर कोई शहर प्रभावित हुआ है, तो वो है महाराष्ट्र. इसके चलते के पुणे में नाइट कर्फ्यू का ऐलान भी किया गया. ये ऐलान 3 अप्रैल से लागू होने वाला है और अगले शुक्रवार को इसकी समीक्षा की जाएगी. शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक के लिए नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा। कई शहरों में नाइट कर्फ्यू लगा दिये गये हैं।

इस बात की जानकारी पुणे के डिविजनल कमिश्र सौरभ राव ने दी थी। उन्होंने बताया कि आने वाले 7 दिनों तक सभी बार, होटल रेस्टोरेंट सब बंद रहेंगे। शादी एवं अंतिम संस्कार को छोड़कर बाकी कोई भी कार्यक्रमों के आयोजन पर रोक लगी दी गयी है। शादियों में भी केवल 50 और अंतिम संस्कार में केवल 20 लोग ही उपस्थित हो सकते । सभी तरह के धार्मिक स्थलों को भी हर तरीके से बंद किया जाएगा।

 

ठाणे में मिले 4,350 नए मामले

महाराष्ट्र के ठाणे में फिर से 4,350 नए मामले सामने आ गये है, जिसके बाद संक्रमितों का संख्या बढ़कर 3,23,661 हो गयी है। ये जानकारी आज एक अधिकारी के माध्यम से दी गयी है। उनके अनुसार  पिछले 24 घंटे में संक्रमण से 18 मरीजों की मौत हुई, जिसके बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 6,510 हो गयी है। महाराष्ट्र में कोविड-19 से मृत्यु दर 1.99 फीसदी है। कोरोना से अभी तक 2,83,849 मरीज स्वस्थ हो गये हैं और इस संक्रमण से ठीक होने की दर 87.69 फीसदी है।