Breaking News

कैसे 10 साल छोटे निक जोनस के करीब आई प्रियंका चोपड़ा, एक्ट्रेस ने अब किया खुलासा

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आज इंटरनेशनल स्टार बन गई है। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड में प्रियंका अपनी एक्टिंग का धमाल मचा रही है। जिस वजह से सोशल मीडिया पर हमेशा प्रियंका चोपड़ा की तारीफ होती है। इन दिनों प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के घर में ही टाइम स्पेंड कर रही है।priyankaकोरोना वायरस की वजह से लगभग पिछले 7 महीने से प्रियंका और निक घर में बंद है। सोशल मीडिया पर प्रियंका कई तस्वीरें शेयर करती है। जिसमें वह निक के साथ मस्ती करती नजर आती है। इस कपल को फैंस काफी पसंद करते है लेकिन दोनों की जोड़ी कई बार विवादों में रही है। जिस पर अब प्रियंका ने अब जवाब दिया है।

दरअसल प्रियंका चोपड़ा ने अपने से 10 साल छोटे निक जोनस के साथ शादी की है। ये जोड़ी ऐज गैप की वजह से हमेशा ट्रोलर्स के निशाने पर रही है लेकिन हर बार प्रियंका चोपड़ा ने ट्रोलर्स को जवाब दिया है। प्रियंका और निक की क्लोज बॉन्डिंग फैंस को हमेशा देखने को मिली है।priyanka and nickसोशल मीडिया पर ऐसी कई तस्वीरें सामने आई है। जिसमें निक और प्रियंका काफी क्लोज नजर आए। वहीं, अब प्रियंका चोपड़ा का एक इंटरव्यू भी सामने आया है। जिसमें प्रियंका चोपड़ा ने 10 साल छोटे पति निक जोनस के साथ बॉन्डिंग के बारे में बताया है। प्रियंका के मुताबिक, लॉकडाउन का पीरियड उनके लिए काफी खास रहा। एक्ट्रेस ने इस समय को सिल्वर लाइनिंग कहा।

प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि, ‘ये पीरियड उनके लिए सिल्वर लाइनिंग साबित हुआ है, इस पीरियड में ही दोनों को इतना समय मिल पाया है। एक-दूसरे के काफी करीब आ गए है। बिजी शेड्यूल की वजह से दोनों को साथ समय बिताने के लिए कभी भी इतना समय नहीं मिला हैpriyanka and nick closrलेकिन अब ऐसा हो पाया है कि दोनों इतने समय साथ थे। इस बात कि खुशी है कि इतना समय निक के साथ बिताने के बाद वह उन्हें उसी तरह पसंद करती है जैसे पहले करती थी।’

बता दें कि 2 दिसंबर 2018 में प्रियंका चोपड़ा ने 10 साल छोटे निक जोनस से शादी की थी। शादी के दौरान प्रिंयका चोपड़ा को काफी ट्रोल किया गया था। फैंस ने प्रियंका पर कई गंभीर सवाल खड़े किए थे।priyanka and nick coupleतो वहीं, फैंस ने एक्ट्रेस का जमकर मजाक भी उड़ाया था लेकिन प्रियंका ने तमाम ट्रोलर्स को साइट में रखकर निक के साथ शादी की और आज ये कपल हैप्पी मैरीड लाइफ बिता रहा है।