Breaking News

कानपुर , भोपाल के बाद अब बनारस तक जुड़ने लगीं शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के कनेक्शन की ये कड़ियां

पोर्न फिल्मों की स्ट्रीमिंग मामले के आरोपी शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पर लगातार शिकंजा कसता जा रहा है। राज कुन्द्रा के साझीदार अरविंद श्रीवास्तव के पिता नर्वदा प्रसाद श्रीवास्तव से मुंबई क्राइम ब्रांच के अफसरों ने पूछताछ की है। कानपुर में श्यामनगर के डी ब्लॉक बालाजी सावित्री सदन अपार्टमेंट के ग्राउंड फ्लोर स्थित फ्लैट नंबर 62 में अरविंद के पिता नर्वदा अपनी पत्नी प्रेमलता श्रीवास्तव के साथ रहते हैं। ज्ञात हो कि नर्वदा वाराणसी के गिलट बाजार के रहने वाले हैं। वह ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में असिस्टेंट वर्क मैनेजर पद तैनात थे और नागपुर से 2003 में रिटायर हुए।

सेवानिवृत के बाद वाराणसी आ गए। उन्होंने कुछ साल बाद अचानक कानपुर में प्लॉट या घर लेने का फैसला किया। उन्होंने बेटों की सलाह पर ही बनारस से कानपुर में रहने का फैसला किया और श्याम नगर में रहने लगे। अरविंद का पासपोर्ट भोपाल से बना था। जांच टीम इन मामलों को देखने टीम कानपुर पहुंची। पूछताछ के दौरान पिता ने बताया कि बेटे ने पांच लाख रुपए मेरे खाते में भेजे थे। उन्होंने बताया कि क्राइम ब्रांच के पहुंचने तक मुझे नहीं पता था कि बेटा क्या करता है। मैं तो इतना जान रहा था कि वह सिंगापुर में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। ज्यादा तहकीकात की न तो गुंजाइश थी ।

Shilpa Shetty

परिवार में दो बेटे और एक बेटी
नर्वदा ने बताया कि उनके के दो बेटे और एक बेटी हैं। अरविंद सबसे छोटा है। नागपुर से पहले वह जबलपुर ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में तैनात थे। अरविंद ने जबलपुर से ही 12वीं तक की पढ़ाई की। उसके बाद उसने भिलाई से बीटेक किया। वर्ष 2001 में उसने बेंगलुरु में एचपी कम्पनी में ज्वाइन किया। सन 2004 में वह कम्पनी की तरफ से सिंगापुर शिफ्ट हो गया। 2001 में ही उसकी शादी बर्रा निवासी हर्षिता से हुई। बड़ा बेटा रजनीश भी बीटेक की पढ़ाई कर चुका है। वह जकार्ता की सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करता है। बेटी की शादी हो चुकी है। वह अपने परिवार के साथ अमेरिका में रहती है।

shilpa shetty raj kundra

बेटे को फंसाया जा रहा है
पूछताछ के दौरान मां प्रेमलता रोने लगीं। नर्वदा ने हांफते हुए कहा कि वह हार्ट की पेशेंट हैं। उन्होंने कहा कि मेरे बेटे को फंसाया जा रहा है। उसका राज कुंद्रा या उसकी कम्पनी से लेना-देना नहीं है। नर्वदा ने बताया कि रिटायरमेंट के बाद वर्ष 2005 में श्यामनगर स्थित सावित्री सदन अपार्टमेंट में फ्लैट नंबर 62 खरीदा था। तब से वह यहीं रह रहे हैं। बेटों और बहुओं का आना जाना था लेकिन तीन साल से कोई नहीं आया।

20 दिन पहले बेटे से बात हुई थी
उन्होंने बताया कि 20 दिन पहले तबियत बिगड़ गई थी। इसके बाद बेटे अरविंद का फोन हालचाल लेने के लिए आया था। उन्होंने बताया कि इसके पहले 15 अप्रैल को वह बीमार हो गए थे। जांच हुई तो उन्हें कोरोना था। एक सप्ताह बाद पत्नी प्रेमलता भी संक्रमित हो गई थी। तब अरविंद ने फोन पर बात की थी।

जकार्ता और सिंगापुर गए थे नर्वदा
नर्वदा के मुताबिक दस वर्ष पहले बड़ा बेटा रजनीश अपने साथ जकार्ता लेकर गया था। यहां करीब एक महीने रहे। इसके बाद छोटा बेटा अरविंद आ गया और मुझे व अपनी मां को लेकर सिंगापुर चला गया। नर्वदा ने बताया कि अप्रैल में वह संक्रमण से ग्रसित हो गए थे। उस दौरान बेटे ने खाते में पांच लाख रुपए भेजे थे।

4 घंटे क्राइम ब्रांच ने की थी पूछताछ
नर्वदा के मुताबिक तीन माह पहले मुंबई क्राइम ब्रांच के कुछ अफसर उनके श्याम नगर स्थित घर आए थे। पुलिस टीम ने उनसे घर में ही करीब चार घंटे तक पूछताछ की थी। वह अपने साथ बैंक ट्रांजेक्शन डिटेल भी लेकर आए थे।

भोपाल में ही फ्लिज मूवीज का दफ्तर
अरविंद के लिंक मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में भी पाए गए हैं। क्राइम ब्रांच की जांच में जानकारी मिली है कि मूल पता कानपुर का होने के बावजूद उसने भोपाल से पासपोर्ट बनवाया था। पासपोर्ट 14 अगस्त 2018 में बना था। भोपाल में ही उसने फ्लिज मूवीज का ऑफिस भी था।