Breaking News

कांग्रेस की पोस्टर गर्ल के साथ मुलायम के साढ़ू BJP में शामिल, प्रमोद गुप्ता ने लगाये ये आरोप

विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी को समाजवादी पार्टी ने बड़ा झटका दिया था। भाजपा मं भगदड़ का जवाब बीजेपी तेजी से दे रही है। बीजेपी ने गुरूवार को कांग्रेस और समाजवादी पार्टी को एक साथ बड़ा झटका दिया है। अब मुलायम सिंह यादव के साढ़ू प्रमोद गुप्ता और कांग्रेस की पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्य भाजपा में शामिल हो गयी हैं। इससे पहले मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव ने सपा का साथ छोड़ बीजेपी की हो गयी थीं। बीजेपी में शामिल होने वालों में रिटायर्ड प्रशासनिक अधिकारी किशन सिंह अटोरिया, लोक गायिका वंदना मिश्रा, सपा के एटा के युवा नेता मनोज मोंटू, सपा नेता अजीत सिंह हैं।

 

बीजेपी में शामिल होने वाले प्रमोद गुप्ता ने कहा कि अखिलेश यादव ने मुलायम सिंह यादव को बंदी बनाया हुआ है। पार्टी में आज मुलायम सिंह बुरी स्थिति है। प्रमोद गुप्ता ने कहा कि सपा में आज अपराधियों और जुआरियों को लाया जा रहा है। ज्ञात हो कि अब तक 14 विधायक भारतीय जनता पार्टी से सपा में शामिल हो चुके हैं, जिसमें तीन मंत्री भी रहे हैं।
कांग्रेस की मुहिम लड़की हूं, लड़ सकती हूं की पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्य हैं। उन्होंने आरोप लगाया था कि प्रियंका गांधी के सचिव ने टिकट के लिए उनसे पैसे मांगे थे।

 

नाराज थे प्रमोद गुप्ता

प्रमोद गुप्ता मुलायम की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के रिश्तेदार हैं। 2007 में प्रमोद कुमार गुप्ता समाजवादी पार्टी से विधूना विधानसभा से विधायक चुने गए थे। विधूना के मौजूदा विधायक विनय शाक्य ने पिछले दिनों सपा का दामन थामा है। विनय शाक्य के आने पर प्रमोद गुप्ता ने सवाल उठाए थे। प्रमोद गुप्ता मुलायम सिंह यादव के साथ-साथ शिवपाल यादल के भी बेहद करीबी हैं।