Breaking News

एसपी सिटी को थप्पड़ मारने वाला बना भारतीय जनता युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष, सपा-कांग्रेस हमलावार

इटावा। गत दिनों 10 जुलाई को बढ़पुरा ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए हुए मतदान के दौरान पुलिस पर फायरिंग और एसपी सिटी प्रशांत कुमार को थप्पड़ मारने वाले विवेक चौधरी उर्फ संजू को भारतीय जनता युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी ने संजू चैधरी के मनोनयन का पत्र जारी किया है। साथ ही प्रांशु और संजू की तस्वीर भी जारी की गई है। युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनने के बाद संजू की जोरदार स्वागत भी किया जा रहा है। ज्ञात हो कि एसपी सिटी को थप्पड़ मारकर सुर्खियों में आए संजू को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया था। 16 जुलाई को संजू जेल से जमानत पर रिहा हुआ था। एक आरोपी को युवा मोर्चा का अध्यक्ष बनाए जाने पर क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह ने कहा कि इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। वह जवाब देने से बच रहे थे।

चुनाव के दौरान मारा था थप्पड़

10 जुलाई को ब्लॉक प्रमुख चुनाव के मतदान के दौरान बढ़पुरा ब्लॉक के बाहर भीड़ इकट्ठा हुई थी। एसपी सिटी प्रशांत कुमार के नेतृत्व में मौके पर मौजूद भीड़ को हटाने की कोशिश कर रही थी। इसी दौरान भीड़ में से फायरिंग शुरू हो गई। इसी बीच संजू चैधरी ने प्रशांत कुमार को थप्पड़ जड़ दिया।

सपा-कांग्रेस ने साधा निशाना

समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष गोपाल यादव का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी अपराध मुक्त प्रदेश का दावा करती है लेकिन एसपी को थप्पड़ मारने वाले एक अपराधी को युवा मोर्चा का अध्यक्ष बना कर सम्मान देती है। यह दोहरा चरित्र किसी से छिपा नहीं है। काग्रेंस के पूर्व जिलाध्यक्ष उदयभान सिंह यादव भी भाजयुमो अध्यक्ष की ताजपोशी पर सवाल उठाते हुए कहा कि बीजेपी स्वच्छ राजनीति की बात करती है लेकिन जिस तरह से एसपी को थप्पड़ मारने वाले को अध्यक्ष बना दिया गया है।