Breaking News

एक ऐसी झील जहां इकट्ठा है अरबों-खरबों का खजाना, पर चाह के भी कोई नहीं निकालता

पूरी दुनिया में ऐसे कई ऐसी जगह हैं, जो अपने आप में कई रहस्य समेटे हुए हैं। दुनियाभर में न जाने कितनी ऐसी ऐतिहासिक इमारतें, मंदिर, झील और नदीं हैं जिनके पीछे कई राज दफन हैं।

आज हम आपको एक ऐसे ही झील के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां अरबों-खरबों रुपयों का खजाना छिपा हुआ है। ऐसा कहा जाता है कि इस झील के अंदर अरबों-खरबों का खजाना छिपा हुआ है, लेकिन इसके बावजूद भी आज तक किसी ने इसे बाहर निकालने का प्रयास नहीं किया।

कमरुनाग झील – इसमें दबा है अरबो का खजाना - YouTube

यह झील हिमाचल प्रदेश के करसोग घाटी में मौजूद है। जिसे कमरुनाग झील के नाम से जाना जाता है। मिली जानाकरी के मुताबिक यहां पर कमरुनाग बाबा की एक प्राचीन मूर्ति भी है, जिसकी लोग पूजा करते हैं। इस झील के बारे में ऐसी मान्यता है कि कमरुनाग बाबा यहां के लोगों को सालभर में एक बार दर्शन देते हैं, जी हां लोगों का कहना है कि बाबा हर साल जून महीने में प्रकट होते हैं। वहीं जून के महीने में यहां पर एक विशाल मेले का आयोजन भी किया जाता है। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा के दर्शन के लिए यहां आते हैं और साथ ही मनचाहा वर पाने के लिए झील में सोने और चांदी के गहनें डाल देते हैं।

यहां के रहने वाले लोगों को कहना है कि जो भी व्यक्ति इस झील में सोने और चांदी के गहने डालता है, बाबा उनकी सारी मनोकामना को पूरा करते हैं। इस परंपरा के कारण इस झील में करोड़ों का खजाना इक्कट्ठा हो चुका है।