Breaking News

इस दिन बच्चे को जन्म दे सकती हैं अनुष्का शर्मा! विराट कोहली ने बताई बर्थ डेट

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) शादी के तीन साल बाद भारतीय क्रिकेट टीम और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) के बच्चे की मां बनने वाली हैं। इस वक्त वह UAE में अपने पति के साथ प्रेग्नेंसी मूमेंट महसूस करती नजर आ रही हैं, वहीं विराट कोहली इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के खेल में ही व्यस्त हैं। हालांकि, इसके बाद भी दोनों एक दूसरे के साथ समय बिताते नजर आ रहे हैं। अनुष्का तो विराट का मनोबल बढ़ाने के लिए क्रिकेट स्टेडियम भी पहुंच गई थी और उनके लिए चियर अप भी किया था।

शनिवार को RCB और RR के बीच मैच था जहां अनुष्का विराट को चियर अप करने पहुंची थी। इस दौरान उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस तस्वीर में उनका बेबी बंप (Anushka’s baby bump) नजर आ रहा है। अनुष्का की बेबी बंप वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। उनके फैंस ये जानने के लिए उत्साहित हैं कि उनका बच्चा कब इस दुनिया में कदम रखेगा, जिसका शायद जल्द इंतजार खत्म होने वाला है।

दरअसल, विराट कोहली ने हाल ही में अनुष्का की प्रेग्नेंसी को लेकर खुलासा किया है। उन्होंने बच्चे के जन्म की फाइनल डेट की घोषणा कर दी है। इस बात की जानकारी सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।anushka virat (1)इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा है, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु’ के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से बातचीत में विराट ने बताया कि वह ऐसा उम्मीद कर रहे हैं कि 10 नवंबर को उनके बच्चे का जन्म हो हो जाएगा। हालांकि इस पोस्ट के शेयर के महज 2 मिनट के अंदर इसे डिलीट भी कर दिया गया था।