Breaking News

इस गांव में हर मर्द करता है तीन शादियां, कारण आपको कर देगा हैरान

भारत के कानूनन एक व्यक्ति एक समय पर केवल एक ही शादी कर सकता है, लेकिन महाराष्ट्र का एक गांव है जहां मर्द तीन शादियां करते हैं। हालांकि इसके पीछे एक वजह भी है। मुंबई से 150 किमी दूर देंगमल गांव में यह प्रथा है। यहां की जनसंख्या केवल 500 है।

इस गांव में लोग एक से ज्यादा बार शादी करते हैं और इसके पीछे का कारण जानकर आप हैरान रह जाएंगे। दरअसल यहां के लोग ऐसा इसलिए करते हैं ताकि यहां के हर घर को पर्याप्त पानी मिल सके। पुरुष पहली पत्नी को तलाक नहीं देते न ही पत्नी की मृत्यु हो चुकी होती है। वह घर में उसी तरह रहती है, जैसे दूसरी और तीसरी पत्नी।

सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात यह है कि ये सभी आपस में मिलजुल कर रहती हैं और इन शादियों का उद्देश्य होता है हर घर को पानी मिले। गर्मियों में यहां कुएं सूख जाते हैं और मवेशी मरने लगते हैं जिससे लोगों की मुसीबत बढ़ जाती है। यह गांव अन्य गांवों से कटा हुआ है और पानी के अन्य स्त्रोतों के साथ जुड़ा हुआ नहीं है।

आसपास के कुएं गर्मियों में सूख जाते हैं, जिससे लोगों को पानी नहीं मिलता और पानी लाने के लिए उन्हें मीलों चलना पड़ता है। 15 लीटन पानी लाने के लिए चलकर जाने और आने में उन्हें लगभग 12 घंटे का समय लगता है। इससे घर के काम में बाधा आती है। इस संतुलन को बनाए रखने के लिए वहां के पुरुष दोबारा शादी करते हैं।

घर में जितने अधिक सदस्य होंगे उतना ही पानी लाया जा सकेगा। इसे घर के कामों में संतुलन बनाने में भी मदद मिलती है।